Wednesday, February 11, 2026

मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक लेंगे अपर्णा से तलाक, पत्नी पर लगाया आरोप

मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक लेंगे अपर्णा से तलाक: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के रिश्ते में दरार आ गई है।

प्रतीक अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे है, इसी के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए “स्वार्थी महिला” बताया।

प्रतीक ने कहा कि उनकी पत्नी की वजह से उनके पारिवारिक रिश्तों में दूरी आ गई है।

प्रतीक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वो सिर्फ फेमस होने के और खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश करती हैं।

इसी के साथ ही वे परिवार की भावनाओं को नजरअंदाज करती हैं।

2022 में अपर्णा ने थामा बीजेपी का दामन

बता दें कि अपर्णा यादव पहले समाजवादी पार्टी से जुड़ी थीं, लेकिन 2022 में बीजेपी का दामन थाम लिया था और वे उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

अपर्णा और प्रतीक का प्रेम विवाह हुआ था। जोकि सैफई में धूमधाम से संपन्न हुई, जो यूपी की हाई-प्रोफाइल शादियों में गिनी जाती है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

प्रतीक को 4 साल बाद याद आया कि उनकी पत्नी बीजेपी से है और वो समाजवादी पार्टी से जिसके बाद उनको तनाव हो गया।

प्रतीक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला कि इस मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ने उनका साथ नहीं दिया और उनकी परेशानियों की कोई परवाह नहीं की।

प्रतीक ने साफ कहा कि अब उनके लिए इस रिश्ते को निभाना संभव नहीं है और उन्होंने इसी के साथ ही अलग होने का फैसला किया है।

जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article