Tuesday, February 17, 2026

प्रियंका के वीडियो को लेकर बवाल, भारत के नक्शे से गायब हुआ पीओके, हुआ हंगामा

प्रियंका के वीडियो को लेकर बवाल: बॉलीवुड और हॉलीवुड में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक इंटरव्यू विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

यह इंटरव्यू अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट मैगजीन Variety के लिए शूट किया गया था, जिसके एक सेगमेंट की शुरुआत में भारत का कथित तौर पर गलत नक्शा दिखाया गया।

वीडियो जैसे ही यूट्यूब पर अपलोड हुआ, दर्शकों ने तुरंत इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी।

नक्शे से गायब नजर आया पीओके

प्रियंका के वीडियो को लेकर बवाल: यूजर्स का दावा है कि वीडियो में दिखाए गए नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) वाला हिस्सा गायब नजर आया, जिसे भारत अपना अभिन्न अंग मानता है।

इसी वजह से कई लोगों ने सवाल उठाया कि इंटरव्यू के दौरान प्रियंका या उनकी टीम ने इस गलती पर ध्यान क्यों नहीं दिया या कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और अलग-अलग यूजर्स ने एक ही लाइन में कहा कि नक्शा अधूरा, गलत और असंवेदनशील है औऱ अंतरराष्ट्रीय मंचों को ऐसे मामलों में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

भारतीय संस्कृति पर सवाल

हालांकि इंटरव्यू का मुख्य फोकस हल्के-फुल्के सवाल-जवाब थे, जिसमें प्रियंका से भारतीय संस्कृति, खान-पान और परंपराओं से जुड़ी चीजों पर क्विज-स्टाइल सवाल पूछे गए।

उन्होंने मोर, योग, शतरंज, चाय, बासमती चावल, घी और बटर चिकन को भारतीय बताया, जबकि चिकन टिक्का मसाला और चाय लाटे को भारतीय नहीं माना।

उनका अंदाज मजाकिया और सहज था, लेकिन नक्शे वाले विवाद ने पूरे इंटरव्यू की चर्चा का रुख बदल दिया।

प्रियंका की ओर से कोई बयान नहीं आया

फिलहाल न तो प्रियंका की ओर से और न ही मैगजीन की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

यही वजह है कि मामला सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article