प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अब तक 29 देशों के सर्वोच्च विदेशी नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत कूटनीति और दुनिया में भारत की बढ़ती पहचान को दिखाता है।.
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया। यह सम्मान उन्हें ओमान की दो दिन की राजकीय यात्रा के दौरान मिला। यह यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का आखिरी चरण थी। इस मौके पर भारत और ओमान के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
इथियोपिया
इथियोपिया सरकार ने Great Honour Nishan of Ethiopia का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया। इस सम्मान से दोनों देशों के बीच बढ़ रहे राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मान्यता दी गई।

नामीबिया
नामीबिया सरकार ने अपने राष्ट्रीय सम्मान Order of the Welwitschia प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया। यह सम्मान नामीबिया के साथ मजबूत साझेदारी और सहयोग के लिए दिया जाता है।

ब्राज़ील
ब्राज़ील सरकार ने Order of the Southern Cross (Grand Collar) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया। यह ब्राज़ील का शीर्ष सम्मान है, जो खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय मित्रता और कूटनीतिक सहयोग के लिए दिया जाता है।

त्रिनिदाद और टोबैगो
त्रिनिदाद और टोबैगो सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of the Republic of Trinidad and Tobago प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। यह सम्मान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

घाना
घाना सरकार ने Order of the Star of Ghana का अधिकारी वर्ग (Officer) का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया। यह सम्मान घाना में जनसेवा और राष्ट्रहित में योगदान के लिए दिया जाता है।

साइप्रस
साइप्रस सरकार ने इस देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान Order of Makarios III (Grand Cross) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किया। यह सम्मान साइप्रस और भारत के बीच कूटनीतिक एवं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए दिया गया।

PM Modi: श्रीलंका
5 अप्रैल 2025 को PM Modi को श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था।

मॉरीशस
31 मार्च 2025 को मॉरीशस ने PM Modi को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया।

कुवैत
दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर से नवाजा गया था।

नाइजीरिया
नवंबर 2024 में ही PM Modi को 2024 में नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया गया।

डोमिनिका
डोमिनिका ने भी प्रधानमंत्री मोदी के असाधारण प्रयासों को मान्यता देते हुए उन्हें 2024 में अपने सर्वोच्च सम्मान डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

गुयाना
नवंबर 2024 में ही PM Modi को गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। महामारी के दौरान उनके योगदान और कैरेबियाई देशों के साथ संबंधों को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व के लिए ये सम्मान पीएम मोदी को दिया गया।

बारबाडोस
नवंबर 2024 में पीएम मोदी को बारबाडोस के मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। उन्होंने वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों को मान्यता देने के लिए राष्ट्र को धन्यवाद दिया।

रूस
9 जुलाई 2024 को रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार से PM Modi को सम्मानित किया।

भूटान
24 मार्च 2024 को भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग से सम्मानित किया।

ग्रीस
25 अगस्त 2023 को ग्रीस ने प्रधानमंत्री मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

फ्रांस
14 जुलाई 2023 को फ्रांस ने PM Modi को लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

मिस्र
25 जून 2023 को मिस्र में ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान से पीएम मोदी सम्मानित किया गया।

पापुआ न्यू गिनी
22 मई 2023 को पापुआ न्यू गिनी द्वारा भी पीएम मोदी कम्पेनियन ऑफ ऑर्डर ऑफ लोगो से सम्मानित हुए थे।

फिजी
22 मई 2023 को फिजी ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान कम्पेनियन ऑफ ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया था।

पलाऊ
2023 में पीएम मोदी को पलाऊ के एबाकल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अमेरिका
21 दिसंबर 2020 को अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया।

बहरीन
24 अगस्त 2019 को बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से पीएम मोदी का सम्मान हुआ।

यूएई
24 अगस्त 2019 को पीएम मोदी को यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मालदीव
8 जून 2019 को मालदीव ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर ऑफ इज्जुद्दीन से सम्मानित किया था।

फिलिस्तीन
10 फरवरी 2018 को ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड से पीएम मोदी सम्मानित हुए।

अफगानिस्तान
4 जून 2016 को पीएम मोदी को अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सऊदी अरब
3 अप्रैल 2016 को को सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम मोदी को नवाजा गया था।



