Tuesday, January 13, 2026

पटना CWC बैठक: खरगे ने मोदी, योगी और नीतीश कुमार पर बोला हमला

पटना CWC बैठक: पटना के सदाकत आश्रम में बुधवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का काम करती हैं।

खरगे ने अपने संबोधन में खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया।

पटना CWC बैठक: नीतीश कुमार और डबल इंजन सरकार पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनवरी 2024 में भाजपा ने एक बार फिर नीतीश कुमार को समर्थन देकर बिहार में एनडीए की सरकार बनाई।

उस समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे कि बिहार को विकास की राह पर आगे ले जाया जाएगा। लेकिन हकीकत इसके उलट है।

खरगे के मुताबिक, बिहार की अर्थव्यवस्था लगातार पिछड़ रही है, बेरोजगारी और पलायन की समस्या जस की तस है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “डबल इंजन सरकार का दावा खोखला साबित हुआ है। न तो केंद्र से कोई विशेष पैकेज मिला और न ही राज्य में कोई ठोस विकास कार्य हुए।”

खरगे ने यह भी कहा कि अब भाजपा भी नीतीश कुमार को बोझ मानने लगी है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा “नीतीश कुमार को भाजपा ने मानसिक रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। NDA में आंतरिक कलह खुलकर सामने आने लगी है।”

योगी आदित्यनाथ पर निशाना

खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कठघरे में खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि सबसे अजीब बात यह है कि योगी आदित्यनाथ खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी मानने लगे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि योगी पहले ही आरक्षण के खिलाफ लेख लिख चुके हैं और अब उन्होंने जातियों के नाम पर होने वाली रैलियों पर रोक लगा दी है।

खरगे ने सवाल उठाया “जब हम सब मिलकर जाति जनगणना की बात कर रहे हैं,

तो योगी सरकार उन लोगों को जेल में डालने की तैयारी कर रही है जो अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठा रहे हैं।

क्या यह सही है? क्या प्रधानमंत्री को इस पर चुप रहना चाहिए?”

भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति का आरोप

खरगे ने भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें जनता के असली मुद्दों – जैसे महंगाई, बेरोजगारी,

किसानों की समस्या और महिलाओं की सुरक्षा पर काम करने के बजाय समाज को बांटने में लगी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन विभाजनकारी नीतियों का खुलकर विरोध करेगी और देश की जनता को सच्चाई बताएगी।

कांग्रेस की रणनीति

खरगे ने CWC की बैठक को बेहद अहम बताते हुए कहा कि पार्टी एकजुट होकर आने वाले चुनावों की तैयारी करेगी।

उन्होंने कहा कि यह वक्त सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का भी है।

कांग्रेस जनता के बीच जाकर बताएगी कि भाजपा सरकार ने कैसे देश को गुमराह किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article