Wednesday, February 11, 2026

Pak Spies in India: बिट्ट का बड़ा खुलासा, कहा- “पंजाब के घर-घर में ज्योति मल्होत्रा, सारी इन्फॉर्मेशन जाती है बाहर”

Pak spies in India: ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट (एआईएटीएफ) के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर से हमला कर हिसाब बराबर किया है, लेकिन दुख इस बात का है कि पंजाब में घर-घर में ज्योति मल्होत्रा हैं।

पल-पल की इन्फॉर्मेशन जाती है। भारत जब जंग की तैयारी कर रहा था तब पंजाब में किसान धरना दे रहे थे। खालिस्तानी पन्नू ने पंजाब से टैंक नहीं गुजरने का ऐलान कर दिया।

राजस्थान के जोधपुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिट्टा ने कहा कि पंजाब में सोशल मीडिया की स्थिति बहुत अलग है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में मरने वाले खालिस्तानी का अंतिम संस्कार पंजाब में होता है और उसके परिजन वीडियो बनाते हैं।

खालिस्तानी के मरने पर जत्थेदार उन्हें करते हैं सम्मानित

एम.एस. बिट्टा ने कहा कि वहां इतने ज्यादा ज्योति मल्होत्रा जैसे लोग हैं, जो पाकिस्तान सहित देश के दुश्मनों को फायदा पहुंचाते हैं। इस पंजाब की समस्या का समाधान सिर्फ इतना है कि जब सिख समाज खुद सड़क पर उतरेगा।

पन्नू का विरोध करेगा और अपने गुरुओं की शहादत को याद करेगा। अभी स्थितियां अलग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खालिस्तानी के मरने पर जत्थेदार उनको सम्मानित कर रहे हैं।

पंजाब में फैला है नार्को टेररिज्म

एम.एस. बिट्टा ने कहा कि नशे ने पंजाब को जकड़ रखा है। वहां नार्को टेररिज्म फैला हुआ है। घर-घर में युवा इसकी चपेट में हैं। नशे की जद में आए युवकों के परिजन इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। हालात विकट हैं।

सरकारें खामोश हैं। बिट्टा ने कहा कि पहलगाम के हमले का असर पूरे देश के पर्यटक और धार्मिक स्थलों पर भी पड़ा है।

पंजाब में भी मत्था टेकने आने वालों पर असर पड़ा है। राजस्थान के भी स्थलों पर असर पड़ा है। सभी की जिम्मेदारी है कि इससे उबरें। लोगों को आगे आना होगा।

कहां-कहां से पकड़े गए ‘जासूस’?

पंजाब में 6 गिरफ्तारी : अमृतसर, मलर्कोटला और गुरदासपुर से छह अभियुक्त हिरासत में लिए गए। इनमें दो भाई- फाल्कशर मसीह व सूरज मसीह पर सेना छावनी व हवाई अड्डों की तस्वीरें लीकर पाकिस्तान भेजने का आरोप है।

हरियाणा में 5 गिरफ्तारियां : फरीदाबाद, कैथल, पानीपत, हिसार और नूह से पांच आरोपियों को पकड़ा गया। हिसार की मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (‘Travel with JO’ चैनल) भी इस मामले में नामजद हैं।

उत्तर प्रदेश में एक गिरफ्तारी : मुरादाबाद स्पेशल टास्क फोर्स ने रामपुर से शाहज़ाद को तस्करी के बहाने सूचना सप्लाई करने के शक में पकड़ा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article