Tuesday, January 13, 2026

Pahalgam Terror Attack: नेहरू की गलती की वजह से पाकिस्तान के कब्जे में हैं ये खूबसूरत घाटियां

Pahalgam Terror Attack: भारत के पीओके में कई ऐसे खूबसूरत पहाड़ियां और वादियां है जो नेहरू की गलती की वजह से में पाकिस्तान के कब्जे में है। पीओके की ये ज़मीनें अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फीली चोटियों और स्वर्ग जैसी वादियों के लिए जानी जाती हैं। हर बार जब हम इन इलाकों की तस्वीरें या कहानियाँ देखते हैं, दिल में एक टीस उठती है और नेहरू के उस फैसले पर गुस्सा आता है, जिसने हमें अपने ही स्वर्ग से दूर कर दिया। आज भी गिलगित, स्कार्दू, हुंजा घाटी, कॉन्कॉर्डिया और नंगा पर्वत जैसे क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे में है।

Pahalgam Terror Attack: गिलगित

gilgit

गिलगित बर्फ से ढकी ऊँची पहाड़ियों, नीली झीलों और प्राचीन बौद्ध धर्म के निशानों से भरा हुआ है। यह इलाका कभी उस मशहूर सिल्क रूट का हिस्सा था, जो भारत को मध्य एशिया से जोड़ता था। यहाँ की घाटियाँ पुराने समय के व्यापार और संस्कृति के रिश्तों की कहानी सुनाती हैं।

स्कार्दू

Skardu

स्कार्दू ऐसी जगह है जहाँ से कंचनजंगा जैसी दुनिया की सबसे ऊँची चोटियाँ दिखती हैं। यहां की साफ-सुथरी झीलें और बर्फीले मैदान ट्रैकिंग और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए किसी सपने से कम नहीं हैं। स्कार्दू आज भी कुदरत की खूबसूरती का एक शानदार उदाहरण है।

कॉन्कॉर्डिया

concordia

कॉन्कॉर्डिया एक अनोखी जगह है जहाँ कराकोरम की पाँच बड़ी बर्फीली नदियाँ (ग्लेशियर) मिलती हैं। यहाँ से कंचनजंगा और दूसरी बड़ी चोटियाँ साफ दिखाई देती हैं। पर्वतारोहण करने वालों के लिए यह जगह किसी तीर्थ से कम नहीं मानी जाती।

हुंजा घाटी

hunza velly

हुंजा घाटी को “धरती का स्वर्ग” कहा जाता है। यहाँ की हरियाली, बर्फीली चोटियाँ और पुराने बाल्टिट और अल्टिट किले इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। यहाँ आज भी भारत और तिब्बत की पुरानी संस्कृति की झलक दिखाई देती है।

नंगा पर्वत

nanga velly

नंगा पर्वत दुनिया की नौवीं सबसे ऊँची चोटी है, जिसे “किलर माउंटेन” भी कहा जाता है। इसकी कठिनाइयाँ और सुंदरता आज भी दुनिया भर के पर्वतारोहियों को आकर्षित करती हैं। यह पर्वत भारत की शानदार भौगोलिक विरासत का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: UPSC Result: UPSC ने जारी किया 2024 के सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम, 1009 उम्मीदवारों ने किया क्वालिफाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article