Operation Sindoor: भारत ने गुरुवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के जांबाजों को सम्मानित किया।
Operation Sindoor: यह सम्मान खास तौर पर उस समय दिए जा रहे हैं जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में सेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से इतिहास रच दिया था। इस अभियान में शामिल सात शीर्ष सैन्य अधिकारियों को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से नवाजा जा रहा है।
Table of Contents
Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर करारी चोट
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के बहावलपुर से मुरीदके तक फैले 9 बड़े आतंकी अड्डों को तबाह किया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कई बड़े कमांडर मारे गए।
Operation Sindoor: पाकिस्तान की आक्रामक प्रतिक्रिया के बाद भारतीय वायुसेना ने 11 पाकिस्तानी सैन्य अड्डों पर भी सटीक हवाई हमले किए, जिससे पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।
सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक – वायुसेना के लिए पहली बार
Operation Sindoor: इस बार का सम्मान कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि यह पहली बार है जब भारतीय वायुसेना को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन विशिष्ट सेवा सम्मान है, जो युद्ध या संघर्ष की स्थिति में असाधारण सेवा के लिए दिया जाता है।
Operation Sindoor: सम्मानित होने वाले शीर्ष अधिकारी
सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक पाने वालों में वायुसेना, थलसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं—
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी – वायुसेना के उप प्रमुख
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती – वायुसेना
ले. जनरल राजीव घई – भारतीय सेना के डीजीएमओ
ले. जनरल प्रतीक शर्मा – उत्तरी सेना के कमांडर
एयर मार्शल नागेश कपूर – दक्षिण पश्चिमी वायु कमान प्रमुख
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा – पश्चिमी वायु कमान प्रमुख
वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह – पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख
Operation Sindoor: इसके अलावा, नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती को उत्तम युद्ध सेवा पदक मिलेगा।
Operation Sindoor: वीरता पुरस्कारों की लंबी सूची
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस वर्ष कुल 127 वीरता पुरस्कार और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कार को मंजूरी दी। इनमें शामिल हैं—
4 कीर्ति चक्र
15 वीर चक्र
16 शौर्य चक्र
2 ‘बार टू सेना’ पदक (वीरता)
58 सेना पदक (वीरता)
6 नौसेना पदक (वीरता)
26 वायु सेना पदक (वीरता)
Operation Sindoor: साथ ही 9 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 युद्ध सेवा पदक भी प्रदान किए जाएंगे। 290 ‘मेंशन-इन-डिस्पैच’ को भी मंजूरी दी गई है।
असम के आईपीएस दंपती की खास उपलब्धि
Operation Sindoor: असम पुलिस के इतिहास में पहली बार एक आईपीएस दंपती को सम्मान मिलने जा रहा है। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत और उनकी पत्नी इंद्राणी बरुआ को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। महंत ने आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर – पृष्ठभूमि और रणनीति
Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस अभियान में थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से योजनाबद्ध टारगेटेड स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस ऑपरेशन ने साबित कर दिया कि भारत अपनी सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।