Wednesday, January 28, 2026

One Night Stand: यहां के लोग सबसे ज्यादा करते है वन नाइट स्टैंड, महिलाएं भी नहीं है पीछे

One Night Stand: 21वीं सदी में लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। अब रिश्तों को लेकर युवा पहले से ज्यादा खुले विचारों वाले हो गए हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड है वन नाइट स्टैंड, जो पहले सिर्फ विदेशों में आम था, लेकिन अब भारत में भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

वन नाइट स्टैंड का मतलब होता है – किसी के साथ सिर्फ एक रात के लिए इंटिमेट होना। इसमें भावनाओं या रिश्तों की कोई जगह नहीं होती। बस दोनों लोग आपसी सहमति से एक रात साथ बिताते हैं और फिर अलग हो जाते हैं।

पहले इसे गलत माना जाता था, लेकिन अब कई देशों में इसे एक सामान्य बात की तरह देखा जाता है। यहां तक कि भारत के बड़े शहरों में भी अब बहुत से लड़के और लड़कियां इसे अपनाने लगे हैं।

One Night Stand: अमेरिका में सबसे ज्यादा

मीडिया रिपोर्ट और रिसर्च के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा वन नाइट स्टैंड अमेरिका में होते हैं। यहां के युवा इसे बहुत आम मानते हैं।

एक रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका के करीब 72% पुरुषों ने वन नाइट स्टैंड किया है, जबकि 68% महिलाओं ने भी इसे एक बार जरूर अपनाया है।

यहां लोग क्लब, पार्टी या फिर डेटिंग ऐप्स के ज़रिए नए लोगों से मिलते हैं और फिर वन नाइट स्टैंड करते हैं। अमेरिका में इसे शर्म की बात नहीं मानी जाती, बल्कि एक सामान्य अनुभव समझा जाता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां 42% वन नाइट स्टैंड छुट्टियों के दौरान होते हैं।

और कहां है यह ट्रेंड?

सिर्फ अमेरिका ही नहीं, बल्कि नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन, कनाडा और यूके जैसे देशों में भी वन नाइट स्टैंड बहुत आम है। इन देशों में लोग अपने शरीर और भावनाओं के बीच फर्क समझते हैं और किसी के साथ इंटिमेट होने को गलत नहीं मानते।

भारत में भी बढ़ रहा है चलन

भारत में अभी यह ट्रेंड ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु आदि में यह धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यहां के युवा अब सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के जरिए नए लोगों से मिलते हैं और फिर अपने मन की जिंदगी जीना चाहते हैं।

लड़कियां भी अब पीछे नहीं हैं। पहले जहां सिर्फ लड़कों को इस तरह की सोच से जोड़ा जाता था, अब लड़कियां भी अपनी आज़ादी और फैसलों को अहमियत देने लगी हैं।

सोच में बदलाव

अब युवाओं को लगता है कि यह उनका निजी मामला है कि वे किसके साथ और कैसे वक्त बिताना चाहते हैं। उनके लिए इंटिमेट होना अब एक ज़रूरत या पसंद बन गया है, ना कि कोई शर्म की बात।

हालांकि आज भी भारत में बहुत लोग ऐसे हैं जो इसे गलत मानते हैं। पर सच्चाई यह है कि समय के साथ लोगों की सोच बदल रही है और वन नाइट स्टैंड अब दुनिया के कई हिस्सों में आम होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Pakistan: जबरन इस्लाम कबूलवाया, अब वापसी पर शर्तें, पाकिस्तान में हिंदुओं पर दोहरी मार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article