Tuesday, March 17, 2026

नोरा फतेही के गाने को लेकर विवाद, अश्लीलता की सारी हदें पार

नोरा फतेही के गाने को लेकर विवाद: नोरा फतेही के गाने सरके चुनर तेरी सरके ने अश्लीलता की सारे हदें पार कर दी है। गाना रिलीज होने के साथ ही जबरदस्त विवादों में घिर गया है।

फिल्म KD: The Devil के इस गाने के बोलों को लेकर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है।

म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जानया के इस गाने की लिरिक्स को कई यूज़र्स ने अश्लील और डबल मीनिंग बताया है, जो सीधे तौर पर डबल मीनिंग है।

गाने के बोल ऐसे है की हम आपको पढ़ के सुना भी नहीं सकते। इस गाने में नोरा के साथ संजय दत्त भी है। इस उम्र में उनकी क्या मजबूरी है कि इस तरह के घटिया गानों पर उनको नाचना पड़ रहा है।

यू्ट्यूब से हटाया गया गाना

इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमनकर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद नेशनल ह्युमन राइटस और कमीशन ने भी मामले में दखल देते हुए फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया है।

फिल्म के निर्देशक प्रेम हैं और गाने के हिंदी लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं। लगातार हो रहे विरोध के बाद इस गाने को यू्ट्यूब से हटा दिया गया है लेकिन उसके बाद भी शांत नहीं हुआ।

नोरा का फिलिस्तीन प्रेम

बता दें कि कनाडा के टोरंटो में जन्मी नोरा ने बॉलीवुड से अपनी पहचान बनाई है यहीं से उनको नेम, फेम पैसा, और शोहरत मिली, लेकिन नोरा का फिलिस्तीन के प्रति प्रेम साफ नजर आता है,

2021 में जब इजरायल और गाजा में युद्ध हो रहा था तो, नोरा ने फिलिस्तीन को सपोर्ट करते हुए लगातार तीन पोस्ट किये थे। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के टाइम नोरा से एक पोस्ट नहीं किया है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाया है कि जब बांग्लादेश और भारत में हिंदूओं को निशाना बनाया जाता है, तब नोरा को याद नहीं आता।

वहीं मुस्लिम कंट्री में कुछ भी हो जाए तो नोरा वीडियो पोस्ट करना नहीं भूलती। वो बात चाहे फिलिस्तीन की हो या मीडिल ईस्ट की।

बादशाह और उसके बाद नोरा का वलगर गाना

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बादशाह और उसके बाद नोरा का वलगर गाना। ऐसे में म्यूजिक इंड्रस्टी यूथ को किस आखिर किस तरफ लेकर जा रही है औऱ नेशनल टीवी पर इस तरीके के गाने रिलीज होना कहा तक सहीं है।

क्योंकिं घर में बैठे छोटे बच्चे भी टीवी देखते है और उन पर क्या असर पड़ेगा। ऐसे में सेंसर की भी जिम्मेदारी बननी चाहिए की आखिर एंटरटेनमेंट के नाम पर कौनसा और किस हद तक का कंटेंट परोसा जाना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article