Thursday, March 19, 2026

गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, चिकन खाकर हड्डियां गंगा में फेंकी, 14 गिरफ्तार

गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी: वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने नदी के बीच नाव पर बैठकर सामूहिक रूप से रोज़ा इफ्तार किया। वीडियो में कई लोग नाव पर एक साथ बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं।

इफ्तार में बिरयानी परोसने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इफ्तार पार्टी के दौरान फल और मेवे के साथ-साथ बिरयानी भी परोसी गई थी।

वायरल वीडियो में एक बड़े भगोने से लोगों को खाना निकालते देखा गया है। दावा यह भी किया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों ने चिकन बिरयानी खाई।

16 मार्च की बताई जा रही है घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना सोमवार 16 मार्च 2026 की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि एक युवक ने रोजेदारों को इफ्तार के लिए गंगा घाट पर बुलाया था।

इसके बाद सभी लोग नाव से गंगा नदी के बीच पहुंचे और वहीं इफ्तार किया।

BJYM नेता ने दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि इफ्तार के दौरान चिकन बिरयानी खाई गई और खाने के बाद हड्डियों को गंगा नदी में फेंक दिया गया, जिससे हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

रजत जायसवाल का कहना है कि गंगा नदी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थल पर इस तरह की गतिविधियां करना गलत है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कामों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। साथ ही उन्होंने नाव चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब तक इस घटना से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बता रहे हैं,

जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कार्यक्रम करते समय साफ-सफाई और नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article