Tuesday, March 17, 2026

News Update: आज की 25 बड़ी खबरें, 15 अप्रैल 2025

News Update: पढ़े आज की मुख्य खबरे

  1. अमेरिका: ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी समेत 10 विश्वविद्यालयों के 1 लाख करोड़ रुपए के फंड रोके। यहूदी विरोध का करेगी जड़ से सफाया।
  2. चीन: ट्रेड वार के बीच चीन ने अमेरिका को 7 रेयर अर्थ मेटल्स और चुंबकों की सप्लाई रोकी। ऑटोमोबाइल से लेकर इलेक्ट्रिक मार्केट तक को झटका।
  3. समान नागरिक संहिता: केंद्र सरकार के नए एजेंडे में UCC, विधि आयोग करेगा UCC का बिल ड्राफ्ट।
  4. सोना बढ़कर हुआ 96200 प्रति दस ग्राम। चाँदी घटकर हुई 97500 प्रति किलो।
  5. मध्यप्रदेश के नीमच में हुआ सन्तों पर हमला। मन्दिर में सो रहे 3 जैन सन्तों पर जानलेवा हमला। 6 गिरफ्तार।
  6. अयोध्या: 161 फीट ऊंचे श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिखर कलश हुआ स्थापित। मुख्य मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में।
  7. बिहार: रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने NDA से तोड़ा गठबंधन।
  8. कर्नाटक: जाति सर्वे लीक होने पर मचा विवाद। लिंगायतों और वोक्कालिगा ने कहा हमारी आबादी घटा दी।
  9. अम्बेडकर जयंती- पीएम, गृहमंत्री, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत देशभर के सभी नेताओं में श्रद्धांजलि देने की मची होड़। धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती।
  10. आईपीएल: धीमी पिच पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मेजबान लखनऊ सुपर जाइंट्स को 5 विकेट से हराया।
  11. ‘माहौल खराब करने के लिए हिंदुओं को पलायन करवा रही बीजेपी’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले अबू आजमी
  12. राहुल गांधी का आज से दो दिवसीय गुजरात दौरा, संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे
  13. बांग्लादेश खिलाफत मजलिस ने 23 अप्रैल को ढाका में भारतीय दूतावास तक मार्च का ऐलान किया
  14. दिल्ली में प्रदूषण लेवल इतना है कि यहां तीन दिन रहने पर इन्फेक्शन का शिकार हो जाएंगे- नितिन गडकरी
  15. उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, समीर वर्मा बने स्टाम्प एवं निबंधन विभाग के महानिरीक्षक
  16. दिल्ली के शाहदरा में 20 साल की लड़की की हत्या, अज्ञात ने फ्लैट में मारी गोली
  17. पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़
  18. प्रधानमंत्री मोदी 19 अप्रैल को यूएसबीआरएल रेल प्रोजेक्ट के अंतिम खंड का करेंगे उद्घाटन
  19. दक्षिण कैलिफोर्निया में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप, सैन डिएगो में पहाड़ों से पत्थर सड़कों पर​ गिरे
  20. बिहार चुनाव को लेकर आज दिल्ली में आरजेडी-कांग्रेस की अहम बैठक
  21. दिल्ली एयरपोर्ट: इंडिगो और अकासा एयर की उड़ानें आज से टर्मिनल 1 से संचालित होंगी
  22. ईरान परमाणु हथियार का सपना छोड़े वरना कठोर परिणाम भुगतने होंगे: ट्रंप
  23. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पड़ी ED की रैड
  24. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘मां समलेश्वरी’ मंदिर में पूजा-अर्चना की
  25. लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगने के बाद मरीज को लोकबंधु अस्पताल से सिविल अस्पताल लाया गया

यह भी पढ़ें: मेहुल चौकसी का प्रत्यर्पण, क्या आसान है भारत वापसी का रास्ता?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article