Monday, March 16, 2026

Neelakurinji: नीले रंग से रंगी पहाड़ियां, 12 साल बाद खिले फूल

Neelakurinji: तमिलनाडु में नीलगिरी की पहाड़ियों पर लंबे समय के बाद नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैन्थेस कुंथियानस) के फूल खिले है। फूल खिलने की वजह से पूरा पहाड़ नीले रंग का दिखाई दे रहा है। नीलकुरिंजी के फूल आखिरी बार 2006 में खिले थे। ऐसे फिर कयास लगाए जा रहे थे कि ये फूल 2018 में फिर खिलेंगे, लेकिन मानसून परिवर्तन होने की वजह से ये खिल नहीं पाए। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों पर दो जगह उदगमंडलम और कोटागिरी के पास फूल खिले है। उनमें से एक नीलगिरी वन प्रभाग के एक आरक्षित वन में स्थित है।

Neelakurinji: नीले रंग में रंगी पहाड़ियां

नीलगिरी के पहाड़ों पर फूल खिलने की खबर तेजी से फैलती जा रही है। इस फूलों को देखने के लिए पहाड़ों पर पर्यटक दूर-दूर से आ रहे है। ये फूल नीलगिरी में पिक्कापति मांडू नामक टोडा आदिवासी गांव से सटे पहाड़ियों उटागई के पास खिले हैं जिन्हें देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। इसके साथ ही एक बार फिर पहाड़ियां नीले रंग में रंग गई हैं।

Neelakurinji: स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना प्रजाति

फूल खिलने के बाद लोगों को फूल तोड़ने से भी सावधान किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऊटी में साइट के पास के स्थानीय निवासियों ने दावा किया है कि यहां पर यह फूल आखिरी बार सन् 2012 में खिला था। स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना प्रजाति की ओर इशारा करता है। हालांकि वन विभाग ने अभी तक साइट से कोई नमूना एकत्र नहीं किया है, लेकिन नीलगिरी में देशी घास के मैदानों को बहाल करने के अपने उद्यम में प्रजातियों को फैलाने में मदद करने की अपनी पहल के हिस्से के रूप में ऐसा करने पर विचार कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article