Monday, April 6, 2026

मुंबई में टूरिस्ट बोट की नौसेना की बोट से टक्कर, 13 लोगों की मौत,कई घायल

Mumbai Boat Accident: इंजन टेस्टिंग के दौरान नौसेना की बोट की टक्कर के चलते एक टूरिस्ट बोट पलट गयी। जिसकी वजह से कई लोग कई लोग घायल हो गए और कइयों को बचा लिया गया।

बुधवार की शाम को महाराष्ट्र के मुंबई में बड़ा हादसा हो गया। जहा गेट वे ऑफ़ इंडिया से एलिफेंटा गुफा जा रही नीलकमल नाम की एक टूरिस्ट बोट को, नौसेना की बोट से टक्कर लग गयी और वो पलट गयी। इस हादसे में 1 नौसेनाकर्मी समेत 13 लोगों की मौत हो गयी है। हालाँकि 115 लोगों को बचा लिया गया है।

ज़्यादा स्पीड के कारण हुई टूरिस्ट बोट की टक्कर

Tragic boat accident: बता दें की जिस समय यह हादसा हुआ उस वक़्त नौसेना की बोट अपने इंजन का ट्रायल कर रही थी। स्पीड बोट का चालक स्पीड को कंट्रोल नहीं कर पाया जिसकी वजह से टूरिस्ट बोट पलट गयी। घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। गनीमत तो यह थी की एक्सीडेंट समुद्र तट के करीब हुआ,और लोगों ने लाइफ जैकेट पेहेन रखे थे। जिससे लोगों को बचाने में आसानी हो गयी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

घटना के बाद पुलिस ने स्पीड बोट के चालक पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य दूसरे लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि पलटने वाली बोट में सिर्फ 80 लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन उसमें कही ज़्यादा लोग सवार थे।

स्पीड बोट कर रही थी स्टंट

टूरिस्ट बोट पर सवार एक शख्स ने बताया उसे लग रहा था की स्पीड बोट कोई स्टंट कर रही है। इसीलिए वो इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। मगर कुछ ही पालो के अंदर स्पीड बोट ने अपना संतुलन खो दिया और वो फेरी से टकरा गई। उएह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article