Saturday, February 28, 2026

Mumbai: धारावी में मस्जिद गिराने को लेकर बवाल, BMC की गाड़ी तोड़ी

Mumbai: मुंबई के धारावी इलाके में बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) मस्जिद का अवैध हिस्सा तोड़ रही थी, लेकिन अधिकारियों को काम करने से रोक दिया गया है। इसकी वजह से मस्जिद के आस-पास लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई है। वहीं लोगों ने गुस्से में गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया है। इसको लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर बैठ गए है। इसकी वजह से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात को सामान्य बनाने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Mumbai: सड़कों पर कर रहें नारेबाद

मस्जिद गिराने के अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे है। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर नारेबाजी करते नजर आ रहे है। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई लोग आपस में धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। सड़कों पर भीड़ इक्ठठा होने की वजह से लोगों के आवाग्मन में दिक्कत हो रही है।

Mumbai: क्या है मामला


धारावी स्थित मस्जिद का नाम ‘महबूब सुबहानि’ है। जोकि 60 साल से ज्यादा पुरानी है। इस मस्जिद को दो साल पहले नोटिस भेजा गया था, लेकिन उस समय किसी तरह का हल नहीं निकल पाया था। इस मस्जिद का निर्माण तब हुआ था। जब यह ग्राउंड प्लस 2 मंजिल की थी। इस मस्जिद में बारिश का पानी घुस जाता था और इसी वजह से मस्जिद के मरम्मत का काम कराया गया था। वहीं जैसे-जैसे लोगों की भीड़ बढ़ती गई तो नमाज पढ़ने के लिए एक मंजिल को बढ़ा दिया गया था। बता दें कि इस मस्जिद के निर्माण का कार्य तीन साल पहले से चल रहा है। अब जाकर मस्जिद पूरी तरह से बनकर तैयार हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article