Thursday, February 5, 2026

Mumbai: टीचर ने न्यूड होकर स्टूडेंट को किया वीडियो कॉल, पुलिस ने किया अरेस्ट

Mumbai: एक बार फिर गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार हुआ है। यह ताजा मामला नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके से सामने आया है, जहां एक महिला शिक्षिका ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ बेहद अनुचित व्यवहार किया।

आरोप है कि उसने छात्र को इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो कॉल किए और उसे भड़काने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai: न्यूड होकर किया वीडियो कॉल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र जब अपने घर पर था, तब उसे बार-बार महिला टीचर की ओर से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल्स आने लगे। जब उसने कॉल रिसीव किए, तो देखा कि शिक्षिका ने खुद को अनुचित तरीके से प्रस्तुत किया था।

छात्र घबरा गया और उसने यह बात अपने माता-पिता को बताई। परिजन यह सुनते ही हैरान रह गए और सीधे कोपर खैराने पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शिक्षिका को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

कोर्ट में पेश करने के बाद उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जहां पूछताछ चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं और भी छात्र तो उसकी हरकतों का शिकार नहीं हुए। सोशल मीडिया चैट्स, कॉल रिकॉर्ड्स और इंस्टाग्राम की गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

पहले भी आ चुके है ऐसे मामले

यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी महीने मुंबई के एक नामी स्कूल में भी एक महिला टीचर द्वारा 16 वर्षीय छात्र को पहले शराब पिलाकर, फिर फाइव स्टार होटल में ले जाकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया था।

दादर पुलिस ने उस 40 वर्षीय महिला के खिलाफ भी पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तारी की थी। वह शिक्षिका भी दो बच्चों की मां थी। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article