Thursday, September 19, 2024

MP: कांग्रेस नेता की धमकी- “याद रखना मोदीजी जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी”

Must read

Congress Leader Sajjan Singh Verma Statement on Pm Modi: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक विवादित बयान देखकर देश की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भारत का हाल भी बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी की गलत नीतियों की वह से प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी। कांग्रेस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा ने इस बयान की कड़ी निंदा की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानें क्या-क्या बोले सज्जन सिंह?

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सज्जन सिंह वर्मा बीते दिन इंदौर में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बने हालात को लेकर कहा कि दो दिन से आप टीवी पर देख रहो हो, बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, राष्ट्रपति भवन में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी जी, देश की देश की जनता जो सड़क पर हिलोरे ले रही है, एक दिन तुम्हारी गलत नीतियों के कारण प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी, कब्जा कर लेगी। पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई, फिर बांग्लादेश में ऐसा ही हुआ और अब भारत का नंबर है।

सलमान खुर्शीद ने भी दिया था विवादित बयान

इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी ऐसा ही कुछ बयान दिया था। मंगलवार को उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे।

सत्ता के लिए इतने नीचे गिर गए : पवैया

कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता भांग खाकर ये बयान दे रहे हैं। उन्हें बोलना चाहिए कि 3–4 दिन में कितने हिन्दू और सिख परिवारों के साथ ज्यादती हुई है। सत्ता की छटपटाहट में आप इतने नीचे गिर सकते हैं कि हिंदुस्तान को बांग्लादेश बना देने की बात करते हैं।

राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाए : वर्मा

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी सज्जन सिंह वर्मा पर हमला बोला। उन्होंने कि सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाना चाहिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article