Saturday, March 14, 2026

मोनालिसा के पिता ने लगाए आरोप, कहा मेरी बेटी को लव जिहाद में फंसाया गया

मोनालिसा के पिता ने लगाए आरोप: महाकुंभ में पिछले साल अचानक चर्चा में आई ‘कुंभ गर्ल’ मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी और उस पर खड़ा हुआ विवाद है।

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बेटी की शादी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और मध्य प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश के महेश्वर क्षेत्र की रहने वाली हैं। कुंभ मेले के दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था,

जिसके बाद लोग उन्हें ‘कुंभ गर्ल’ के नाम से पहचानने लगे। इसी लोकप्रियता के बाद वह मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहीं।

पिता ने लगाए ‘लव जिहाद’ के आरोप

मोनालिसाके पिता जयसिंह भोंसले ने दावा किया है कि उनकी बेटी को धोखे से फँसाया गया है।

उनका आरोप है कि मोनालिसाको फिल्मों में काम दिलाने और एक्टिंग-डांस की ट्रेनिंग देने का झांसा दिया गया था।

जयसिंह के अनुसार उन्हें बताया गया था कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए ट्रेनिंग ले रही है,

लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उसे केरल ले जाकर फरमान खान नाम के युवक से शादी करवा दी गई।

पिता का कहना है कि यह पूरा मामला एक साजिश के तहत हुआ है और उनकी बेटी ‘लव जिहाद’ का शिकार हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि फरमान खान ने योजनाबद्ध तरीके से उनकी बेटी को अपने जाल में फँसाया।

मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

इस मामले को लेकर जयसिंह भोंसले ने सीधे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद की अपील की है।

उन्होंने मोहन यादव से आग्रह किया है कि इस मामले की जांच कराई जाए और उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाने में मदद की जाए।

जयसिंह का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है।

उनका दावा है कि मोनालिसाको बहला-फुसलाकर अपने परिवार से दूर ले जाया गया और अब वह दबाव में है।

परिवार का कहना है कि अगर सरकार और पुलिस इस मामले में सक्रियता दिखाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।

मोनालिसा ने पिता के आरोपों को किया खारिज

हालांकि इस पूरे विवाद के बीच मोनालिसाभोंसले ने खुद सामने आकर अपने पिता के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है।

उन्होंने मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से फरमान खान से शादी की है और इस संबंध में किसी तरह का दबाव नहीं था।

मोनालिसा का कहना है कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और इसमें किसी प्रकार का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके फैसले में किसी तरह की जबरदस्ती नहीं थी।

परिवार में पहले से था शादी को लेकर विवाद

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता उनकी इच्छा के खिलाफ उनकी बुआ के बेटे से शादी कराना चाहते थे।

मोनालिसा के अनुसार उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया था, जिसके बाद परिवार में विवाद बढ़ गया।

उनका कहना है कि इसी वजह से उनके पिता अब उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने दी सुरक्षा

विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मोनालिसा की मांग पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो मामले की कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जांच की जाएगी।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक ओर पिता अपनी बेटी को वापस लाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है और वह अपने फैसले के साथ खड़ी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article