Monday, March 16, 2026

Former PM Manmohan Singh: मनमोहन सिंह की स्मृति में मोदी सरकार बनाएगी स्मारक, राजधानी दिल्ली में जगह आवंटित

Former PM Manmohan Singh: केंद्र की मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक स्मारक बनाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में जानकारी दी गई है। गृह मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ।

कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।

मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए बनेगा ट्रस्ट

गृह मंत्रालय ने कहा गया कि सुबह ही सरकार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध मिला था। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। इस बीच अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं हो सकती हैं क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है।

कांग्रेस ने की मनमाेहन सिंह के नाम पर राजनीति?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा, “आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव दिया कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके।” उन्होंने इसे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जानबूझकर किया गया अपमान करार दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article