Tuesday, March 31, 2026

बिहार में मणिपुर जैसी घटना, महिला को सड़क पर कराई परेड, दंरिदंगी की हदें पार

बिहार में मणिपुर जैसी घटना: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सरेआम दुष्कर्म करने की कोशिश की।

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरा आक्रोश है। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपियों का विरोध किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

विरोध करने पर फाड़े कपड़े

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 26 मार्च की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। पीड़िता उस समय अपने मायके में रह रही थी। वह पास की किराना दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी।

रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने महिला को जबरदस्ती जमीन पर गिरा दिया और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए।

महिला ने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाया और मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। वे लगातार उसे डराने-धमकाने की कोशिश करते रहे।

आरोपियों ने वायरल किया वीडियो

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि, आरोपियों के दबंग और खौफनाक रवैये के कारण कोई भी खुलकर सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

भीड़ बढ़ने पर आरोपी वहां से पीछे हट गए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने महिला के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार किया।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इससे पीड़िता की गरिमा को और ठेस पहुंची और मामला और गंभीर हो गया।

मणिपुर घटना हुई ताजा

यह घटना काफी हद तक उस घटना की याद दिलाती है, जिसमें मणिपुर में युवतियों को सरेआम परेड कराई गई थी।

ठीक उसी तरह, बिहार में भी एक महिला को आरोपियों द्वारा सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंता का विषय हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अशोक यादव, मटरू महतो और रविकांत कुमार को नामजद किया गया है।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मटरू महतो और अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, तीसरा आरोपी रविकांत कुमार अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

नूरसराय थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में आक्रोश

इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून और मजबूत कार्रवाई जरूरी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article