Tuesday, March 17, 2026

MAMTA KULKARNI: भगवा ड्रेस, गले में रुद्राक्ष पहन, सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णी

MAMTA KULKARNI: भगवा ड्रेस, गले में रुद्राक्ष पहन, सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णीबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ में सन्यास ग्रहण कर लिया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है।

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चा में आ चुकी है। दरअसल ममता प्रयागराज के महाकुंभ मेले में पहुंचीं। जहाँ उन्हें साध्वी के रूप में देखा गया। उन्होंने भगवा चोला पहना हुआ था, गले में रुद्राक्ष की माला, कंधे पर झोला टांगे वह किन्नर अखाड़े में गईं।
इसके बाद उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डाॅ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर से करीब 1 घंटे तक महाकुंभ और धर्म अध्यात्म के मुद्दों पर चर्चा भी की।

MAMTA KULKARNI: भगवा ड्रेस, गले में रुद्राक्ष पहन, सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णीले लिया सन्यास

ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर अभिनय की दुनिया को छोड़कर सन्यास ग्रहण करने का एक बड़ा फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने संगम किनारे अपने हाथों से खुद पिंडदान किया और जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से दीक्षा ली। वहीँ आज उनका नाम ममता कुलकर्णी से बदलकर श्री यामाई ममता नंद गिरि कर दिया गया। अब से उन्हें इसी नाम से जाना जायेगा।

3
MAMTA KULKARNI: भगवा ड्रेस, गले में रुद्राक्ष पहन, सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णी 3
MAMTA KULKARNI
MAMTA KULKARNI: भगवा ड्रेस, गले में रुद्राक्ष पहन, सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णी 4

किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि

MAMTA KULKARNI: भगवा ड्रेस, गले में रुद्राक्ष पहन, सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णीबताया जा रहा है कि ममता पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संंपर्क में थीं, और अब उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है, जिसके लिए उनका पट्टाभिषेक समारोह होगा, जहाँ चादरपोशी की रस्म अदा करके ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दी जाएगी। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक अभिनेत्री या उनकी टीम की तरफ से कोई जानकारी सामने आई है।

MAMTA KULKARNI: भगवा ड्रेस, गले में रुद्राक्ष पहन, सन्यासिनी बनी ममता कुलकर्णीदी है कई हिट फिल्मे

बता दें कि ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। यहाँ तक की उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ फिल्म कारन अर्जुन में भी देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने कई और फिल्ल्मो में एहम रोल निभाए है जैसे जाने-जिगर, चाइना गेट, किला, क्रांतिकारी,छुपा रुस्तम, जीवन युद्ध, नसीब, बेकाबू। वो पिछले कई सालो से विदेश में रह रही थी और लगभग 24 वर्षों के बाद भारत लौटीं थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article