Monday, March 23, 2026

दिल्ली क्राइम: मजहबी अब्बू ने 15 दिन में 5 बार किया बेटी से रेप

दिल्ली क्राइम: देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है,

जहां एक मजहबी ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ 4 से 5 रेप की घटना को अंजाम दिया।


14 साल की एक किशोरी ने अपने ही पिता पर यौन उत्पीड़न जैसे जघन्य अपराध का आरोप लगाया है।

इस खुलासे के बाद न सिर्फ इलाके में हड़कंप मच गया, बल्कि मानवता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अम्मी के गांव जाते ही दरिंदगी

दिल्ली क्राइम: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी अम्मी किसी पारिवारिक कारण से बिहार स्थित अपने गांव चली गई थी।

घर में मां की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी पिता ने अपनी बेटी के साथ हैवानियत शुरू कर दी।

बच्ची का आरोप है कि पिछले करीब 10 से 15 दिनों के भीतर उसके साथ 4 से 5 बार यौन उत्पीड़न किया गया।

जब भी उसने विरोध किया, आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

बेटी को दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि उसका पिता पहले से ही घरेलू हिंसा करता रहा है।

वह अम्मी और बेटियों के साथ मारपीट करता था, जिससे घर का माहौल हमेशा भयावह बना रहता था।

इसी डर के कारण नाबालिग लंबे समय तक चुप रही। लेकिन जब उसे अपनी छोटी बहन की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी,

तब उसने हिम्मत जुटाकर सच्चाई सामने लाने का फैसला किया।

सोते वक्त की हैवानियत

पीड़िता के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सो रही थी।

तभी आरोपी पिता कमरे में आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसने बच्ची को चुप रहने की धमकी दी और किसी को कुछ भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

दोस्त के माता-पिता के साथ पहुंची थाने

1 फरवरी को नाबालिग लड़की अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज पुलिस स्टेशन पहुंची।

जोकि उसके मकान मालिक भी हैं। पुलिस के सामने उसने पूरी आपबीती बताई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article