Saturday, March 28, 2026

मजहबी ने हिंदू युवती से किया रेप, ब्लैकमेल कर भाई और दोस्त से कराया दुष्कर्म

मजहबी ने हिंदू युवती से किया रेप: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जनसेवा केंद्र संचालक मोहम्मद फराज पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक हिंदू युवती के साथ यौन शोषण किया।

पुलिस ने आरोपी को सलीम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला समाज में एक बार फिर चिंता और आक्रोश का विषय बन गया है।

आरोप और घटना का विवरण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद फराज ने उसे नशीला पदार्थ देकर होटल ले गया। वहां उसने युवती के साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उस पर धर्मांतरण का दबाव डाला और कहा कि वह केवल तभी निकाह करेगा जब वह इस्लाम कबूल करेगी।

हिंदी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

इसके अलावा उसने युवती को अपने भाई और दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। यह घटना न केवल पीड़िता के लिए बल्कि समाज के लिए भी बेहद डरावनी है।

पीड़िता की शिकायत

पीड़िता ने बताया कि 22 मार्च को आरोपी ने उसके पिता को आपत्तिजनक वीडियो भेजकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।

पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद मामला और गंभीर रूप ले गया।

जानकीपुरम थाना पुलिस फिलहाल मोहम्मद फराज से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और इस घिनौनी साजिश में शामिल अन्य लोगों की खोज में जुटी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article