Friday, February 6, 2026

उत्तरप्रदेश में मज़हबी की फिल्मी अंदाज़ में गिरफ्तारी, हिंदू युवती से यौन शोषण और धर्मांतरण के थे गंभीर आरोप

उत्तरप्रदेश में मज़हबी की फिल्मी अंदाज़ में गिरफ्तारी: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने बुधवार (4 फरवरी 2026) को घाटमपुर थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता आमिर जैदी को कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है।

जैदी पर एक हिंदू लड़की का यौन शोषण करने और उसे इस्लाम कबूल कराने के लिए दबाव डालने का आरोप है।

इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि स्कूटर पर करीब 6 किलोमीटर तक पीछा करके उसे दबोच लिया गया है।

पीड़िता की शिकायत पर खुला मामला

पुलिस के अनुसार, एक हिंदू युवती की शिकायत पर आमिर जैदी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोप है कि जैदी ने युवती का यौन शोषण किया और उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया।

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2013 में उसके पिता की मृत्यु के समय वह नाबालिग थी और मानसिक रूप से बेहद कमजोर थी।

इसी दौरान आमिर जैदी ने उसे भावनात्मक रूप से फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग

पीड़िता के मुताबिक, जैदी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शोषण किया।

यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा। इसके बाद जब इस घटना का पीड़िता के परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसकी शादी तय कर दी।

जब पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी 18 सितंबर 2025 को तय की, तब जैदी और उसके सहयोगियों (शनि उर्फ सनी अब्बास, रिज़वी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी) ने धमकियां देना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की शादी रुकवाने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।

रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष को भेजे वीडियो

पीड़िता ने बताया कि जैदी ने युवती के अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदारों और होने वाले ससुराल वालों को भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। लेकिन सौभाग्य से ससुराल पक्ष ने शादी नहीं तोड़ी।

इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 को पीड़िता की सगाई शांतिपूर्वक संपन्न हो गई और शादी 14 फरवरी को तय है। आरोप है कि इसके बाद भी जैदी ने फर्जी आईडी बनाकर दूल्हे और उसकी बहन से संपर्क किया,

उन्हें धमकाया और कानपुर के नौबस्ता गल्ला मंडी श्मशान घाट के पास बुलाकर डराने की कोशिश की।

गंभीर धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आमिर जैदी और अन्य आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, धमकी, पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और उत्तर प्रदेश अवैध धर्म परिवर्तन निषेध कानून 2021 की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से जैदी फरार था लेकिन पुलिस ने अब उसे हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भीं पढ़ें:- मजहबियों ने की हिंदू युवक की पिटाई, माथे से पोंछा तिलक और दबाई गर्दन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article