Monday, March 23, 2026

Health Tips: जाने कौन- कौन से सेलेब्रिटीज़ डायबिटीज से जूझ रहे हैं,कैसे रखते हैं ब्लड शुगर को कंट्रोल में ?

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी को कभी भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता सिर्फ प्रीकॉशन्स लिए जा सकते है। लेकिन अपनी लाइफस्टाइल में लाये गए अच्छे बदलाव से इसका खतरा 75% तक कम जरूर किया जा सकता है।

डयबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे दुनियां के अधिकतर लोग परेशान है। हालाँकि इसका सबसे ज़्यादा खतरा भारत में देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के डायबिटीज के मरीजों में से करीब 17% यहीं के हैं। इसका खतरा प्रोसेस्ड फूड खाने, हाई कैलोरी डाइट लेने , फिजिकल एक्टिविटी न रहने और ज़्यादा स्ट्रेस लेने से बढ़ता है।

इसके बढ़ने के भी कई कारण होते है जैसे ज्यादा बॉडी फैट होना, पेट के आसपास की चर्बी बढ़ना। मगर हैरान करने वाली बात यह है की सिर्फ आम इंसान ही नहीं बल्कि कई सेलिब्रिटीज भी डायबिटीज का शिकार है। आज हम आपको ऐसे ही मशहूर हस्तियों के बारें में बताएँगे,

निक जोनास

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास का नाम इस सूची में सबसे पहले आता है। 2019 में, निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें पहली बार 2005 में टाइप 1 डायबिटीज का पता चला था। उन्होंने इस बीमारी के साथ अपनी यात्रा को भी साझा किया था। सिंगर ने बताया कि उन्हें यह बीमारी 14 साल पहले हुई थी, जो किसी भी इंसान को अकेला और अलग महसूस करा सकती है।

महीप कपूर

हाल ही में महीप कपूर डायबिटीज के इलाज और ओज़ेम्पिक नामक दवा के गलत उपयोग से जुड़े एक गंभीर मुद्दे पर बोलते हुए चर्चा में आईं। नेटफ्लिक्स के एक शो में उन्होंने उन लोगों को आमंत्रित किया, जो वजन कम करने के लिए ओज़ेम्पिक का उपयोग कर रहे हैं, जबकि यह दवा विशेष रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि उन्हें भी डायबिटीज की समस्या है।

सलमा हायेक

2007 में, जब सलमा हायेक प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें डायबिटीज का पता चला। 2008 में उन्होंने इस पर खुलकर बात की और बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर का बढ़ना खतरनाक हो सकता है। डायबिटीज के बारे में जानकर वे डर गई थीं, क्योंकि उन्हें अपने बच्चे की सुरक्षा की चिंता थी। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि 9 महीने तक होने वाली मतली भी डायबिटीज का एक लक्षण हो सकती है।

हाले बेरी

2020 में, कोरोना महामारी के दौरान एक्ट्रेस हाले बेरी ने डायबिटीज के साथ जीने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्हें इस समय सबसे अधिक डर महसूस हो रहा है, और यही वजह है कि वे क्वारेंटाइन को लेकर काफी सख्त हैं। वे इस बीमारी को लगातार मैनेज कर रही हैं।

टॉम हैंक्स

2013 में, टॉम हैंक्स ने बताया कि उन्हें टाइप 2 डायबिटीज है। अपनी कहानी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जब डॉक्टर ने उन्हें यह जानकारी दी, तब उनकी उम्र सिर्फ 36 साल थी। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि यदि इस बीमारी को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने सभी को सतर्क रहने की अपील भी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article