Monday, March 23, 2026

Kavya Maran: SRH की मालकिन काव्या साउथ सिंगर के प्यार में हुईं क्लीन बोल्ड, जल्द करेंगी सगाई

Kavya Maran: सनराइजर्स हैदराबाद की ग्लैमरस CEO काव्या मारन अब नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं लेकिन इस बार क्रिकेट मैदान पर नहीं, बल्कि जीवन के पिच पर। रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या जल्द ही साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंद्र से शादी करने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं और अब इस रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं।

Kavya Maran: कौन है ज्यादा अमीर?

काव्या मारन का नाम IPL की सबसे चर्चित और स्टाइलिश महिला मालिकों में शुमार है। वह सन ग्रुप के चेयरमैन और मीडिया टायकून कलानिधि मारन की इकलौती बेटी हैं।

बतौर SRH की CEO, काव्या सिर्फ क्रिकेट की शौकीन ही नहीं बल्कि एक मजबूत बिजनेसवुमन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 400 करोड़ रुपये के आसपास है।

वहीं अनिरुद्ध रविचंद्र भी साउथ इंडियन सिनेमा के म्यूज़िक जगत में बड़ा नाम हैं। थलापति विजय, रजनीकांत से लेकर धनुष तक की फिल्मों में हिट गाने देने वाले अनिरुद्ध की नेटवर्थ करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यानी इस शादी में प्यार के साथ-साथ पॉवर कपल का तगड़ा कॉम्बिनेशन भी दिखेगा।

आईपीएल 2025 में SRH का फीका प्रदर्शन

जहां एक ओर काव्या की निजी ज़िंदगी में खुशियों की लहर दौड़ रही है, वहीं उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL 2025 किसी दुखद सपने से कम नहीं रहा।

हमेशा की तरह स्टैंड में अपनी टीम को चीयर करती काव्या इस बार अक्सर मायूस नजर आईं।

SRH ने 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले ही जीते, जबकि 7 में करारी हार झेलनी पड़ी और एक मैच ड्रॉ रहा। इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम महज 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

हालांकि, सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी जब टीम लगातार नौवें स्थान पर बनी रही, लेकिन आखिरी तीन मैच जीतकर टीम ने थोड़ी इज्जत बचाई।

क्या बदलेगा SRH का भविष्य?

अब जब काव्या अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं, फैंस ये सवाल भी कर रहे हैं कि क्या शादी के बाद SRH का भाग्य भी बदलेगा? काव्या की पहचान सिर्फ एक ग्लैमरस चेहरा नहीं, बल्कि एक समर्पित स्पोर्ट्स लीडर के तौर पर भी रही है।

टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए उन्होंने कई बार कोचिंग स्टाफ से लेकर खिलाड़ियों के चयन तक में दखल दिया है।

फिलहाल तो फैंस काव्या और अनिरुद्ध की शादी का इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है यह नया रिश्ता SRH के लिए भी ‘लकी चार्म’ साबित हो।

कह सकते हैं कि इस बार IPL की पिच पर भले ही SRH मात खा गया हो, लेकिन काव्या की लाइफ में क्लीन बोल्ड होने की बारी अनिरुद्ध की है और इस बार ये हार बेहद खूबसूरत लग रही है।

यह भी पढ़ें: Israel-Iran War: इजरायल और ईरान वॉर के बीच भारत को हो सकता है ये नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article