Friday, March 20, 2026

Kanpur News: छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर

Kanpur News: कानपूर में एक छे साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था।

उत्तरप्रदेश के कानपुर के घाटमपुर इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने सभी को शर्मसार कर दिया। वहां एक छह साल की मासूम के साथ एक हैवान ने रेप किया था।

इस घटिया हरकरत को अंजाम देने के बाद से आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार था। जब स्थानिय लोगों ने बच्ची को तब परिजनों को इस बात की सुचना दी गयी।

जिसके बाद सभी बच्ची को अस्पताल लेकर गए और उसे वहां भर्ती कराया। घटना की सुचना मिलने के बाद से ही पुलिस आरोपी की जिसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस की तरपरता और काबिलियत के चलते छे वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले फरार हैवान को 24 घंटे में पकड़ लिया गया है। इसी क्रम में देर रात रामसारी रोड पर घाटमपुर पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ भी हो गई थी।

जिसके बाद आरोपी के पैर में गोली लगी है और पुलिस युवक को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Kanpur News: एसीपी ने दी जानकारी

पुरे मामले को लेकर घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि पुलिस की टीम मासूम से साथ दुष्कर्म के आरोपी कल्लू उर्फ शिवम् की तलाश में लगी थी।

देर रात जब कल्लू के रामसारी रोड के रास्ते भीतरगांव की ओर जाने की सुचना मिली पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोके पर पकड़ा।

आरोपी ने पुलिस को देखकर 315 बोर के देशी तमंचे से पुलिस के ऊपर दो बार फायर कर दिया। इसी की जवाबी कार्यवाही में युवक के पैर में गोली लगी है

मासूम के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Kanpur News: छ वर्षीय बेटी के पिता जो घाटमपुर क्षेत्र के रहने वाले है उन्होंने बीती देर रात घाटमपुर थाने में FIR दर्ज कराई। मुकदमे में उन्होंने बताया कि उनकी छोटी सी बेटी को घर के सामने रहने वाला युवक चॉकलेट दिलाने के बहने ले गया था।

जिसके बाद लगभग पचास मीटर की दूरी पर स्थित मजार युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने मासूम के मुंह में पत्ते ठूंस दिए।

Kanpur News: इसके बाद सिर पर ईंट से कई वार कर दिए। परिजन आनन फानन में मासूम को घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में मासूम को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही देर रात आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article