Thursday, February 12, 2026

JJM scam: लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा का दावा, दो हिस्सों में बंटा महेश जोशी का कमीशन, गहलोत भी थे साझेदार

JJM scam: राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला है। झुंझुनू में डीटीओ ऑफिस के बाहर डंपर मालिकों के धरने को संबोधित करते हुए गुढ़ा ने कहा कि जेजेएम घोटाले में भ्रष्टाचार का पैसा हड़पने वाला महेश जोशी अकेला नहीं है, बल्कि इसमें अशोक गहलोत की भी हिस्सेदारी है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के पैसे के बंटवारे में गहलोत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। बता दें राजेंद्र गुढ़ा इससे पहले लाल डायरी को लेकर काफी चर्चा में रहे। उन्होंने विधानसभा में लाल डायरी लहराते हुए गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे।

‘काली कमाई के बंटवारे में बड़ा हिस्सा लेते थे गहलोत’

राजस्थान के झुंझुनूं में डंपर मालिकों के धरने को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि भ्रष्ट और बेईमान लोगों पर कार्रवाई होती है। इसमें देरी हो सकती है, लेकिन अन्याय नहीं होता। उन्होंने पूर्व जलदाय मंत्री का नाम लेते हुए कहा कि महेश जोशी ने अकेले करोड़ों रुपये का गबन नहीं किया, इसमें अशोक गहलोत का भी हिस्सा था। उन्होंने कहा कि वे 10 साल तक दो बार अशोक गहलोत के साथ सरकार में रहे हैं। भ्रष्टाचार से पैसे का ढेर लग जाता था। जब उसका बंटवारा होता था तो सबसे बड़ा हिस्सा अशोक गहलोत लेते थे।

टेंडर राशि का 2-3 प्रतिशत हिस्सा लेते थे

बता दें इसे कुछ दिन पहले ईडी की जांच में सामने भी आया था कि पूर्व मंत्री जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कुछ ठेकेदारों से टेंडर राशि का 2-3 प्रतिशत ‘रिश्वत’ के रूप में लेते थे।  जिसमें प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि पूर्व मंत्री ने अपने करीबी सहयोगी संजय बदया के साथ मिलकर पद्मचंद जैन और महेश मित्तल जैसे ठेकेदारों से जेजेएम कार्यों से संबंधित निविदाएं देने और विभिन्न अनियमितताओं को छिपाने के लिए रिश्वत लेते थे।जिसमें वह  पक्ष लेने और विभिन्न अनियमितताओं को छिपाने के लिए इन ठेकेदारों से निविदा राशि का 2-3 प्रतिशत रिश्वत के रूप में ले रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article