Thursday, February 19, 2026

Ram Sita Vivah Ayodhya 2024: श्रीराम के विवाहोत्सव में सजा जनकपुर, त्रेतायुग जैसा होगा नजारा

Ram Sita Vivah Ayodhya 2024: श्रीराम के भव्य विवाहोत्सव को लेकर जनकपुर के सैकड़ों बड़े-छोटे मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया है। नेपाल के जनकपुर में प्रवेश करते ही चारों ओर भव्य सजावट के और फूलों की खुशबू महक रही है। श्रीराम जानकी मंदिर के महंत राम रोशन दास बताते हैं, ‘बेटी सीता के विवाह की तैयारी रामायण काल की तरह चल रही है। स्वयंवर से विवाह तक का नजारा त्रेता युग से दिखेगा, जैसा की तुलसीदासजी ने रामचरितमानस में लिखा है।

Ram Sita Vivah Ayodhya 2024: धनुष भंग किए जाने की रस्म अदा की जाएगी

बुधवार को श्रीराम का तिलक किया जाएगा। तिलक से पहले 100 से ज्यादा बारातियों का नेपाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि बारातियों के साथ 8 कुंतल की अष्टधातु की बनी प्रतिमा भी पहुंची, जिसका 51 नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। भगवान राम-सीता विवाह में मटकोर-राम कलेवा जैसी रस्में भी की जाएगी। मंगलवार को गणेश पूजन से आयोजन शुरू हो जाएंगे। शाम को धनुष यज्ञ के जरिए श्रीराम के धनुष भंग किए जाने की रस्म अदा की जाएगी।

तिरुपति से 40 वैदिक ब्राह्मण पहुंचे

सीता-राम का विवाह संपन्न कराने के लिए तिरुपति से 40 वैदिक ब्राह्मण भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी विवाह के साक्षी बनेंगे। इसी के साथ ही नेपाल के जनकपुर में प्रवेश करते ही चारों ओर भव्य सजावट दिख रही है। रंग-बिरंगी झालरों, फूल मालाओं और लाइट्स से रंगभूमि मैदान दमक रहा है। गेंदा, गुलाब, बेला के साथ कृत्रिम फूलों से राम और जानकी मंदिर आभा निखर आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article