Israel-Iran conflict: इजराइल-ईरान संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को भी दोनों देशों की तरफ से मिसाइलें दागी गईं। तेल अवीव, हाइफा और पेटाह टिकवा पर ईरानी हमलों में कई लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए।
इस दौरान एक बिजली संयंत्र सहित प्रमुख बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। कुल मिलाकर मरने वाले इजराइली लोगों की तादाद 22 तक पहुंच गई है।
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल तादाद करीब 224 हो गई है। इन सबके बीच कुछ भारतीय छात्र जंग की वजह से विदेश में फंसे हुए हैं।
उन्हें निकालने के भारत सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। भारत ने ईरान में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू कर निकलाने का काम शुरू कर दिया है।
पहले जत्थे में 110 भारतीय शामिल
भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने का काम शुरू कर दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिकों को लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, कुछ भारतीयों का पहला जत्था आज रात आर्मीनिया पहुंच जाएगा। जहां से सभी को भारत वापस लाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पहले जत्थे में करीब 110 भारतीय शामिल हैं। यह जत्था अमीनिया पहुंच गया है।
विदेश मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और क्षेत्र में अस्थिरता को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं।
विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है, ताकि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।
ये कंट्रोल रूम ईरान और इजरायल में चल रहे ताजा घटनाक्रमों पर नजर रखने और प्रभावित भारतीय नागरिकों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए बनाया गया है।
कंट्रोल रूम नंबर
1800118797 (टोल फ्री)
+91-11-23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905
+91-9968291988 (व्हाट्सएप)
ईमेल: situationroom@mea।gov।in
इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने ईरान की राजधानी तेहरान में भारतीय दूतावास ने भी 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन शुरू की है।
ये हेल्पलाइन विशेष रूप से उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो वर्तमान में ईरान में हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। दूतावास ने कॉल और व्हाट्सएप के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए हैं।
केवल कॉल के लिए
+98 9128109115, +98 9128109109
व्हाट्सएप के लिए
+98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
बंदर अब्बास: +98 9177699036
जाहेदान: +98 9396356649