Saturday, February 28, 2026

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत 30 ठिकानों को बनाया निशाना

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला शुरू कर दिया है। ईरान की राजधानी Tehran में शनिवार सुबह कई जोरदार धमाके सुने गए।

शहर के अलग-अलग इलाकों से धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

बता दें कि ईरान पर हमले की खबर कई दिनों पहले से सामने आ रही थी, जिसमें कहा गया था कि इजरायल ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है।

इसको लेकर भारत, चीन अपने-अपने नागरिकों को पहले से ही ईरान से निकलने की चेतावनी दे रहे थे।

ईरानी मीडिया के अनुसार, तेहरान के बीच वाले हिस्से में कम से कम तीन जगह विस्फोट हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी इलाके का जिक्र किया गया है।

30 टारगेट पर एक साथ हमले

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर एक भीषण सैन्य हमला किया है, जिसे ‘शील्ड ऑफ जूडा’ नाम दिया गया है।

इजरायल ने ईरान की मिसाइल क्षमताओं और ड्रोन बेस को नष्ट कर दिया है। शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत इस्फ़हान, करज और करमानशाह में जबरदस्त धमाकों की आवाज सुनी गई।

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के अनुसार, ईरानी इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और सैन्य ठिकानों सहित कुल 30 टारगेट पर एक साथ हमले किए गए हैं।

ईरान के रक्षा मंत्री इस हमले में मारे गए

इजरायली सेना ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निजी आवास को निशाना बनाकर उसे उड़ा दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के वक्त खामेनेई वहां मौजूद नहीं थे और उन्हें पहले ही किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था।

ऐसी खबरें आ रही है कि ईरान के रक्षा मंत्री अमीर हतामी और ज्यूडिशरी चीफ गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई इस हमले में मारे गए है।

वहीं हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपने पूरे हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को बंद कर दिया है और सिविल एविएशन ने नए NOTAM जारी कर दिए हैं।

अलजजीरा के अनुसार, हमलों के कारण ईरान का मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, जिससे संपर्क टूट गया है।

वहीं दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान के संभावित पलटवार हमले को देखते हुए पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया है।

लोगों को सुरक्षित बम शेल्टर के पास रहने की सलाह दी गई है। लोगों को सुरक्षित बम शेल्टर के पास रहने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article