Thursday, February 12, 2026

Iran-Israel: खामेनेई ने किया युद्ध का ऐलान, फतह मिसाइल का हुआ इस्तेमाल

Iran-Israel: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ा तनाव अब खुले युद्ध में तब्दील हो चुका है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई ने औपचारिक रूप से युद्ध का ऐलान कर दिया है। इसके जवाब में इजरायल ने तेहरान समेत कई ईरानी शहरों पर दर्जनों मिसाइलें दागीं,

Iran-Israel: 600 लोगों की मौत

जिनसे राजधानी में जोरदार धमाके हुए और अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस बीच ईरान ने भी इजरायल पर पहली बार अपनी अत्याधुनिक मिसाइल फतह-1 से हमला किया, जो 1,400 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है।

खामनेई ने रखा मिसाइल का नाम

ईरान के मीडिया अनुसार, इस मिसाइल से इजरायल के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया है। यह वही मिसाइल है जिसे खामेनेई ने 2023 में देश को समर्पित किया था और इसे “ईरानी प्रतिरोध की रीढ़” बताया था।

दूसरी ओर, साउथ लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर यासीन अब्द अल-मुनीम ‘इज़ अल-दीन की मौत हो गई है। इससे पूरे लेबनानी क्षेत्र में भी तनाव फैल गया है और आशंका जताई जा रही है कि हिजबुल्लाह की ओर से बड़ा पलटवार हो सकता है।

तेहरान के शहरों को खाली करने की चेतावनी

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने तेहरान और अन्य प्रमुख शहरों में रहने वाले लोगों को इलाके खाली करने की चेतावनी दी है। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की, जिसे खामेनेई ने सख्ती से खारिज कर दिया। खामेनेई ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका इस युद्ध में शामिल होता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

WhatsApp ऐप डिलीट करने का आदेश

इस बीच, ईरान सरकार ने एक अहम साइबर आदेश भी जारी किया है। देश के सभी नागरिकों को तुरंत WhatsApp ऐप डिलीट करने का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे विदेशी जासूसी और डेटा लीक को रोका जा सकेगा।

तेहरान में हालात नाजुक

तेहरान में हालात बेहद नाजुक हो गए हैं। इजरायल की मिसाइलें सैन्य ठिकानों के अलावा रिहायशी इलाकों और अस्पतालों को भी निशाना बना रही हैं। जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमले नहीं रुके, तो युद्ध क्षेत्र पूरे मिडिल ईस्ट तक फैल सकता है।

अब दुनिया की निगाहें इस भीषण संघर्ष पर टिकी हैं, जो किसी भी वक्त वैश्विक संकट का रूप ले सकता है।

यह भी पढ़ें: Today top 25 news: आज की 25 बड़ी खबरें, 19 जून 2025

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article