Thursday, February 12, 2026

IPL 2025: RCB और Punjab के बीच मुकाबला आज, बारिश ने टाला मैच!

IPL 2025: आईपीएल 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पहली बार खिताब जीतने के लिए पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें आज के दिन को यादगार बनाना चाहेंगी, लेकिन पूरे आयोजन पर मौसम का साया मंडरा रहा है।

IPL 2025: RCB और पंजाब में मुकाबला

फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होना है, लेकिन अहमदाबाद में आज बारिश की 50 से 75 फीसदी संभावना जताई गई है। बादल घिरे हुए हैं और मौसम विभाग की चेतावनी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

रिजर्व डे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मैच को सुरक्षित रखने के लिए कुछ पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। अगर बारिश के चलते मैच आज नहीं हो पाता, तो मुकाबला बुधवार, 4 जून को खेला जाएगा। यही वजह है कि बोर्ड ने “रिजर्व डे” की व्यवस्था पहले से की हुई है।

सिर्फ यही नहीं, अगर मैच के दौरान थोड़ी देर के लिए बारिश होती है, तो मैच शुरू करने के लिए अतिरिक्त दो घंटे यानी 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी निर्धारित किया गया है। यह लचीलापन आयोजकों को काफी राहत देता है ताकि मुकाबला हर हाल में पूरा कराया जा सके।

नहीं होगी ओवर कटौती

यदि बारिश कुछ देर के बाद थम जाती है, तो अंपायर और मैच रेफरी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि पूरा मुकाबला खेला जाए। हाल ही में खेले गए क्वालीफायर-2 मैच में भी ऐसा ही हुआ था जब बारिश के बावजूद मुकाबला देर से शुरू हुआ और ओवर में कोई कटौती नहीं की गई।

रिजर्व डे पर भी मैच ना हो तो क्या होगा?

अगर मौसम का कहर 4 जून को भी जारी रहा और मुकाबला दो दिन में से किसी एक में भी संभव नहीं हो पाया, तो फिर निर्णय लीग स्टेज के प्वॉइंट्स टेबल के आधार पर किया जाएगा। यानी जो टीम अंक तालिका में ऊपर रही होगी, उसे विजेता घोषित किया जा सकता है।

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आसमान पर

इस अहम मुकाबले को लेकर केवल खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि लाखों क्रिकेट फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही टीमों के पास यह मौका है कि वे पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करें। अब देखना होगा कि मौसम साथ देता है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Morocco: बकरीद पर नहीं दी जाएगी बकरे की कुर्बानी, 99 % मुस्लिम आबादी वाले देश का बड़ा फैसला !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article