Monday, March 23, 2026

Home Remedies for burns: खाना बनाते समय जल गए है हाथ, तो इन घरेलू नुस्खे से छालों से पाएं आराम

Home Remedies for burns: कई बार खाना बनाते समय हमारा हाथ कुकर या कड़ाही में चिपक जाता है और हाथों में छाले पड़ जाते है। जिसकी वजह से तेज दर्द और जलन होने लगती है। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता क्या करें और वो सीधा डॉक्टर के पास दौड़ते हैं या फिर दवा की दुकान पर ताकि इससे तुरंत आराम पाया जा सकें, लेकिन कुछ देसी नुस्खे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है, तो चलिए आज आपको बताते है ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में जिससे छाले में तुरंत आराम मिल सकता है।

Home Remedies for burns: बर्फ की सिकाई करें

गर्म पानी या चाय से जलने पर तुरंत ठंडे पानी में हाथ को रखें। इससे छाले होने की संभावना कम होगी। ध्यान रखें कि ठंडे पानी में हाथ ना रखे या फिर बर्फ से ना सेकें। बर्फ को सीधे जले हुए हिस्से पर लगाने से टिशूज़ को नुकसान हो सकता है। इसलिए कपड़े में लपेटकर बर्फ की सिकाई करनी चाहिए।

Home Remedies for burns: एलोवेरा जेल

हाथ या शरीर का जो भी हिस्सा जल जाएं उस दगह पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे जलन कम होगी और छाले होने की संभावना भी कम रहेगी। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसे सीधे जली हुई जगह पर अप्लाई करें। वहीं अगर भाप से जल जाएं तो आलू लगाने से जलन और सूजन में राहत मिलती है।

नारियल तेल लगाएं

अगर आप जल जाएं तो उस जली हुई जगह पर आप केले का गुदा भी लगा सकते हैं। इससे फफोले पड़ने की संभावना कम होगी। साथ ही गरम पानी या चाय से जलने पर आप नारियल तेल भी लगा सकते हैं। इससे सूजन कम होगी और छाले नहीं पड़ेगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article