Thursday, January 29, 2026

Hindenberg Research Report: हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने एक बार फिर बिखेरे अडानी ग्रुप के शेयर्स, रिपोर्ट का खुलासा होते ही 17 परसेंट तक गिरे शेयर्स

Hindenberg Research Report: शनिवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी के प्रमुख पर अदानी समूह के साथ मिले होने के आरोप लगाए गए थे जिसके बाद आज सोमवार को शेयर बाजार खुला है।

अदानी ग्रुप के लिए हिंडनबर्ग की रिपोर्ट एक बार फिर बड़ी मुसीबत साबित हुई है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट वीकेंड के दिन यानी शनिवार को आई इसके बाद सीधे आज यानि सोमवार को बाजार खुला है। अडानी ग्रुप के शेयर्स में 17% तक की गिरावट देखने को मिली है।

इस शेयर के भाव बाजार में सबसे ज्यादा गिरे

सुबह 9:30 बजे बाजार खुलते ही अडानी के सारे शेयर्स में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने तो बीएससी पर लगभग 17% की गिरावट से शुरुआत की है। हालांकि जैसे ही मार्केट तेजी से बढ़ा उसमें भी काफी तेजी से रिकवरी हुई। 9:30 के लगभग ये शेयर 2.59 परसेंट के नुकसान के साथ १,०७५.४५ के कारोबार पर पहुंच चुका था।

अडानी के सारे शेयर्स में आई भारी गिरावट

मार्केट खुलते ही अडानी के सारे शेयर्स में भारी गिरावट आई है। अदानी टोटल गैस सबसे ज्यादा साढ़े नौ फीसदी के नुकसान पर था। अडानी पावर और अडानी विल्मर के शेयर्स में तीन फीसदी की गिरावट आई है । अडानी एनर्जी में भी ढाई फीसदी की गिरावट आई है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर भारत के शेयर बाज़ार पर भी पड़ा

भारतीय शेयर बाजार की  शुरुआत भी आज गिरावट से ही हुई है।बीएसई का सेंसेक्स 375.79 अंक की गिरावट के साथ 79,330.12 अंक पर खुला, वहीं एनएसई का निफ्टी 47.45 अंक की गिरावट के साथ 24,320 अंक पर खुला है।

डेढ़ साल पहले इसी हिंडनबर्ग ने अडानी 186 बिलियन डॉलर्स का कराया था नुकसान

जनवरी 2023 में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने पहली बार अडानी ग्रुप पर वार किया था तब अडानी के शेयर्स कई दिन बाजार में उठे ही नहीं जिसके कारण अडानी ग्रुप 186   बिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा था। उस नुकसान की भरपाई आज तक अडानी ग्रुप नहीं कर पाया है। अब फिर से हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप ने अपना निशाना साधा है।

यह भी पढ़े : कैसी लगी आपको फिर आयी हसीन दिलरुबा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article