Thursday, September 19, 2024

Heat Wave: गर्मी का देश की राजधानी में कहर, एक युवक की हुई मौत

Must read

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Heat Wave: गर्मी की वजह से राजधानी दिल्ली में हाल बद से बदतर होते जा रहे है। वहां पर पारा 52 डिग्री के पार जा पहुंचा है। ऐसे में वहां के लोगों का जीना मुहाल होता जा रहा है। वहीं दिल्ली से हीट स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जोकि गर्मी से हुई पहली मौत बतायी जा रही है।

गर्मी से बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार बिहार के दरभंगा का रहने वाला एक 40 वर्षीय युवक दिल्ली में किराये के मकान पर रहकर पाइप फिटिंग फैक्टरी में काम करता था। उसकी तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई और बुखार 107 डिग्री जा पहुंचा। इस पर साथ में रहने वाले लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था। वो शख्स इतनी भीषड़ गर्मी में भी बिना पंखे और कूलर के मकान में रह रहा था।

गर्मी से दिल्ली में पहली मौत

Heat Wave से देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है। दिल्ली में भी लू से इस सीजन में पहली मौत हुई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। हालांकि, इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर बोल रहे हैं कि ऐसी घटना हुई है। वहीं पूरे उत्तर भारत में गर्मी की वजह से बुरा हाल चल रहा है। राजस्थान में पारा 53 के पार जा पहुंचा है। वहीं फलौदी में 55 तो जैसलमेर में 53 जा पहुंचा है। मौसम विभाग की तरफ से ऐसा कहा जा रहा है कि 30 मई से 1 जून के बीच बारिश होगी। बारिश होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article