Thursday, September 19, 2024

Haryana: INDI गठबंधन में पड़ रही दरार, हरियाणा विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस!

Must read

Crack in indie alliance in Haryana: लोकसभा के चुनावी नतीजे सामने आने के साथ ही इंडी गठबंधन में दरार पड़ने लगी है। राजस्थान और दिल्ली में इंडी गठबंधन पहले से ही अलग-थलग है तो अब हरियाणा में भी इंडी गठबंधन टूट चुका है। INDI गठबंधन को लेकर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। कांग्रेस पार्टी ने अब फैसला किया है कि हरियाणा में पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गठबंधन से AAP रही नुकसान में

लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने इंडी गठबंधन के तहत साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर तो कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दिल्ली के सातों लोकसभा सीटों पर इंडी गठबंधन को मुंह की खानी पड़ी थी। उधर, दोनों पार्टियों ने हरियाणा में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिनमें 5 सीटें कांग्रेस ने जीत कर अपने नाम कर ली थी। लेकिन हरियाणा में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट हांसिल नहीं हुई थी।

जैसा AAP ने किया वैसा कर रही कांग्रेस

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ जैसा सुलूक दिल्ली में किया था, वैसा ही सुलूक कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ हरियाणा में किया। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आते ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में इंडी गठबंधन से अलग होने का मन बना लिया था और नतीजों के आने के कुछ दिन बाद ही उसने अपना गठबंधन कांग्रेस से यह कहते हुए तोड़ लिया था कि हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। हम दिल्ली का विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article