सिख को हलाल मीट बैन का पोस्टर लगाना पड़ा भारी: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक सिख रेस्टोरेंट मालिक की गिरफ्तारी का मामला तेजी से चर्चा में है।
‘रंगरेज रेस्टोरेंट एंड बार’ चलाने वाले हरमन सिंह कपूर को पुलिस ने उनके ही रेस्टोरेंट से हिरासत में लिया।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं।
रेस्टोरेंट में हलाल मीट बेचने से इनकार
रिपोर्ट्स के अनुसार, हरमन सिंह ने अपने रेस्टोरेंट में हलाल मीट बेचने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर साइनबोर्ड भी लगा रखा था।
उनका कहना है कि वे अपने सिद्धांतों के खिलाफ कोई काम नहीं करना चाहते। इसी फैसले के बाद कुछ कट्टरपंथी तत्व उनके विरोध में उतर आए।
हरमन को बनाया निशाना
हरमन सिंह का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके रेस्टोरेंट को निशाना बनाया, झूठे रिव्यू पोस्ट किए और माहौल खराब करने की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा करते और जबरन अंदर घुसने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।
उस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन हरमन का दावा है कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई।
बंद दुकान पर फेंके अंडे
स्थिति बिगड़ती देख हरमन सिंह ने रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया। उनका कहना है कि वे केवल अपने परिवार और कर्मचारियों की सुरक्षा चाहते थे।
इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया। यहीं नहीं उनकी बंद दुकान के आगे अंडे फेंके गए और खूब हंगामा हुआ, जिसकी सफाई करते हुए उन्होंने वीडियो शेयर किया है।
हालांकि हरमन की रिहाई हो चुकी है और वे वापस से दुकान खोलने की तैयारी में है। उन्होंने ये साफ कर दिया है कि चाहे जो हो जाएं वे अपने धर्म पर अड़िग रहेंगे और हलाल मीट नहीं बेंचेगे।

