Wednesday, January 28, 2026

Hajj: हज यात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत के 68 यात्री थे शामिल

Hajj: हज यात्रा के दौरान 600 से ज्यादा यात्रियों की मौत हो गई है। जिसमें 322 मिस्त्र, जार्डन से 60 और 68 भारतियों की मौत हो गई है। सभी यात्रियों की मौत की वजह प्रंचड गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बता दें कि सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज करने के लिए लाखों यात्री पहुंचे हुए है, जिन्हें गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Hajj में 68 यात्रियों की मौत

सऊदी अरब के एंबेसडर ने बताया कि हमने करीब 68 लोगों के मौत की पुष्टि की है। कुछ की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और हमारे साथ कई बुजुर्ग यात्री भी शामिल थे। राजनयिक ने इन सभी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र से 323 यात्री आए हुए थे। एक को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि इसका आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से आया है। वहीं जार्डन के करीब 60 लोगों की मौतें हो गई है।

Hajj के दौरान कई यात्री लापता

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि काहिरा हज के दौरान कई यात्री लापता हो गए है। जिनकी तलाश जारी है। सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जबकि मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कुछ निश्चित संख्या में मौतें हुई हैं, लेकिन यह पता नहीं लग पाया है कि उनमे मिस्त्र के लोग कितने शामिल है। सऊदी अधिकारियों ने गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का इलाज करने की सूचना दी है, लेकिन रविवार से उस आंकड़े को अपडेट नहीं किया है और मौतों के बारे में जानकारी नहीं दी है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article