Friday, February 27, 2026

गुजरात किडनैप केस: 17 वर्षीय हिंदू किशोरी लापता, आरोपी मज़हबी ओसामा फ़रार

गुजरात किडनैप केस: साउथ गुजरात के वलसाड़ जिले के धरमपुर क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू लड़की के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

लड़की के परिवार ने स्थानीय मुस्लिम युवक ओसामा बख्तियान पर शादी का झांसा देकर अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है और धरमपुर पुलिस थाने में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

19 जनवरी से लापता है नाबालिग

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी 19 जनवरी 2026 से लापता है। शुरुआती तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि उनकी बेटी धरमपुर में रहने वाले एक मुस्लिम युवक के संपर्क में थी।

जब परिजन युवक के घर पहुँचे तो वह भी घर से गायब मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

परिवार का आरोप है कि युवक ओसामा ने शादी का लालच देकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर किडनैप किया है।

धरमपुर बन रहा लव जिहाद का अड्डा

गुजरात किडनैप केस: पुलिस थाने पहुँचे हिंदू संगठनों के सदस्यों ने इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि धरमपुर लव जिहाद का सेंटर बनता जा रहा है। जब तक ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएँ रुकेंगी नहीं।

संगठनों ने मांग की कि परिवार का मनोबल टूटने न दिया जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएँ ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

धरमपुर पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के अनुसार किडनैपिंग, धारा 87 के अनुसार शादी का झांसा देकर महिला को बहकाने के जुर्म में केस दर्ज़ किया गया।

इसके साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं में भी केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और लड़की की तलाश के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें बनाई गई हैं, साथ ही CCTV वीडियो और मोबाइल लोकेशन भी खंगाली जा रही है।

बता दें कि वलसाड़ लोकल क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है पुलिस का कहना है कि उनकी प्राथमिकता लड़की को सुरक्षित ढूँढकर उसके माता-पिता को सौंपना है।

DSP से मिला पीड़ित परिवार

गुजरात किडनैप केस: परिवार ने कार्रवाई में तेजी लाने की माँग को लेकर वलसाड़ जिले के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) से भी मुलाकात की है।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जाँच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यूपी से एमपी तक सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले उत्तर प्रदेश के इटावा से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहाँ एक नाबालिग हिंदू-मुस्लिम प्रेमी जोड़ा घर से भागकर मुंबई जा रहा था।

उन्हें मध्यप्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर परिजनों को सौंप दिया गया था। दोनों नाबालिग होने के कारण पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील जरूर है, लेकिन जाँच पूरी तरह तथ्यों और कानून के आधार पर की जाएगी।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि सबसे अहम बात यह है कि लड़की सुरक्षित मिले। फ़िलहाल केस दर्ज है और जाँच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article