Friday, March 20, 2026

गुजरात लव जिहाद मामला: सरफराज की सनक ने ली पूजा की जान

गुजरात लव जिहाद मामला: गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ।

बिहार के रहने वाले सरफराज खान और पूजा कुमारी की मुलाकात करीब दो साल पहले एक कैटरिंग नौकरी के दौरान हुई थी।

दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने शादी कर ली। बेहतर भविष्य की तलाश में यह जोड़ा सूरत आकर बस गया था, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका।

शक बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। पूजा कुमारी अपने एक मुंहबोले भाई से फोन पर बात करती थी, जो सरफराज को बिल्कुल पसंद नहीं था।

इसी बात को लेकर वह अक्सर उस पर शक करता था और दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। यही शक धीरे-धीरे हिंसा का कारण बन गया।

गुस्से में किया चाकू से हमला

16 मार्च 2026 की दोपहर, सरफराज ने पूजा को रांदेर इलाके के पवित्रा रेजिडेंसी के पास उसके दोस्त के साथ देख लिया।

यह दृश्य देखकर वह अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पास में मौजूद चाकू उठाया और पूजा के सीने पर जोरदार वार कर दिया।

हमला इतना गंभीर था कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

गुजरात लव जिहाद मामला: घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल पूजा को तुरंत सूरत सिविल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की,

लेकिन घाव दिल के बेहद करीब होने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही रांदेर पुलिस हरकत में आई और इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत भी जुटाए हैं। इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

परिवार से संपर्क की कोशिश जारी

पूजा कुमारी के माता-पिता फिलहाल बिहार में हैं। पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

यह घटना न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि यह भी दिखाती है कि रिश्तों में विश्वास की कमी और शक किस हद तक खतरनाक हो सकता है। एक समय का प्यार, नफरत और गुस्से में बदलकर एक जिंदगी खत्म कर गया।

यह भी पढ़ें: हिंदू युवती का धर्मांतरण कराने ले जा रहा था मजहबी, खुद को बताया CRPF कमांडेंट


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article