Tuesday, April 29, 2025

Gujarat News: एक दिन में 1000 से ज्यादा अरेस्ट, गुजरात में आखिर कैसे घुसे इतने बांग्लादेशी?

Gujarat news: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में अवैध रूप से रह रहे राहिंग्या और बांग्लादेशियों की धरपकड़ जारी है। गुजरात में एक ऐसी बड़ी कार्रवाई हुई है जिसने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने एक ही रात में एक हजार से ज्यादा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अब सरकार ने साफ कर दिया है कि जो भी गैरकानूनी तरीके से गुजरात में रह रहा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने खुद इसकी जानकारी दी और इसे गुजरात पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया। आइए जानते हैं पूरी कहानी आसान और समझने वाली भाषा में।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अहमदाबाद और सूरत में चला ऑपरेशन

अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की धरपकड़ की कड़ी में शनिवार सुबह करीब 3 बजे से अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने एक साथ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया। इस अभियान में अहमदाबाद से 890 और सूरत से 134 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए। पुलिस के जवान पूरी रात मैदान में डटे रहे और एक-एक करके अवैध रूप से रह रहे लोगों को हिरासत में लिया। गृह राज्य मंत्री हर्षवर्धन संघवी ने कहा कि यह गुजरात पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है और इसे पूरी तैयारी और योजना के साथ अंजाम दिया गया।

खुद सामने आ जाओ वरना… : संघवी

गुजरात के गृह राज्य मंत्री संघवी ने साफ शब्दों में कहा कि जो भी अवैध तरीके से गुजरात में रह रहे हैं, उनके पास अब सिर्फ दो ही रास्ते हैं – या तो खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करें या फिर पकड़े जाने पर सीधे देश निकाला झेलें। सरकार अब किसी भी गैरकानूनी नागरिक को गुजरात में रहने नहीं देगी। उन्होंने अवैध अप्रवासियों को आश्रय देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article