Wednesday, February 18, 2026

बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी युवती, सीट दिलाने के बहाने TTE ने किया रेप

बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी युवती: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सेना भर्ती की तैयारी कर रही 22 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीई ने उसे सीट दिलाने के बहाने अपने केबिन में बुलाया और चलती ट्रेन में उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की शिकायत दर्ज होने के बाद रेलवे प्रशासन ने आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सेना भर्ती की तैयारी कर रही पीड़िता

बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी युवती: पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली बताई जा रही है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही थी और साथ ही एनसीसी से जुड़ी हुई है।

हाल ही में वह एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने अपने घर गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह ट्रेन से वापस लौट रही थी, तभी यह घटना हुई।

सीट दिलाने के बहाने किया रेप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण युवती बिना टिकट ही एसी कोच में चढ़ गई। उसी दौरान टीटीई उसकी सीट चेक करने आया।

आरोप है कि उसने सीट दिलाने का भरोसा दिया और उसे अपने केबिन में ले गया। युवती का कहना है कि वहां पहले उसने सामान्य बातचीत की और फिर अचानक गलत नीयत दिखाते हुए जबरदस्ती की।

इतना ही नहीं, उसने युवती को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा के मामले में उसे फंसा देगा और कानूनी कार्रवाई करवा देगा।

आरोपी TTE हुआ फरार

घटना के बाद आरोपी देवरिया स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया। डरी और सहमी युवती ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

गोरखपुर पहुंचने के बाद उसने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को आगे की जांच के लिए देवरिया स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने घोषित किया इनाम

रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश कर रही हैं। कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य पेश किए जा सकें।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

इस घटना ने ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। खासकर तब, जब आरोपी खुद रेलवे का कर्मचारी हो, तो भरोसा टूटना स्वाभाविक है।

विशेषज्ञों का कहना है कि रेलवे को अपने स्टाफ की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाना होगा, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

फिलहाल सबकी नजर आरोपी की गिरफ्तारी और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article