Thursday, November 13, 2025

Assam Gangrape: भागने की कोशिश के चलते गैंगरेप आरोपी की मौत

Assam Gangrape: असम के नागांव जिले में 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी का नाम तफजुल इस्लाम था। आज सुबह 4 बजे के करीब जब पुलिस अपराधी को क्राइम सीन रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी, तभी आरोपी ने तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने 2 घंटे तक तलाशी अभियान जारी रखा और इस्लाम का शव पानी से बरामद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी की मौत पर नागांव एसपी स्वप्ननील डेका का बयां आया कि, ‘उससे पूछताछ करने और अपराध स्थल पर ले जाने के बाद, उसने हमारी हिरासत से भागने का प्रयास किया और तालाब में कूद गया। हमारे पुलिसकर्मी तलाशी अभियान में लगे हुए थे और SDRF टीम की मदद से हमने आज सुबह तालाब से उसका शव बरामद किया है। हालाँकि इसमें हमारा एक कांस्टेबल घायल हो गया।

ट्यूशन से वापस लौट रही नाबालिग के साथ हुआ था गैंगरेप

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नबालिका 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार शाम जब वो ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गैंगरेप किया और उसे बोरभेटी इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया। करीब एक घंटे बाद स्थानीय निवासियों ने उसे नग्न और बेहोशी की हालत में पाया तब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बात तुरंत नाबालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उसकी जान बचा ली गयी।

सड़कों पर उतर आए लोग

इस घटना के सामने आने के बाद से ही शुक्रवार को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग शुरू कर दी। स्टूडेंट यूनियन ने बंद का आह्वान कर दिया,तो वहीं दुकानदारों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए और सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की थी।

बता दें कि असम पुलिस ने 23 अगस्त को जाँच पड़ताल करने के तफजुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। जिसकी पहचान इस घटना में शामिल तीन में से एक आरोपी के रूप में हुई थी। बाकि दो अपराधियों की तलाश अभी भी जारी है।

- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article