Saturday, February 28, 2026

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर राशि के अनुसार लगाएं भोग

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी की शुरूआत हो चुकी है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गणेश चतुर्थी मनाया जाता है। दस दिनों तक ये त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं से पहले भगवान गणेश को पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गणेश भगवान की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को खुश करने के लिए अगर आप राशि के अनुसार उनका मनपंसद भोग लगाते है तो भगवान गणेश की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी। साथ ही मनोवांछित फल मिलता है।

राशि के अनुसार भोग

मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
वृषभ राशि वाले बप्पा को मोदक का भोग लगाएं।
मिथुन राशि के लोगों को गणेश भगवान को मोदक चढ़ाना चाहिए।
कर्क राशि वालों को मोतीचूर के लड्डू भोग लगाना चाहिए।
सिंह राशि के जातको को पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
कन्या राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को नारंगी रंग के लड्डू चढ़ाना चाहिए।
तुला राशि के जातकों के लिए इस दिन मोदक और रसमलाई का भोग लगाना शुभ बताया गया है।
वृश्चिक राशि के लोगों को भगवान गणेश को इस दिन मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि के जातक को केसर से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए।
मकर राशि वालों को इस दिन अपराजिता के फूल से उनकी सजावट करनी चाहिए।
कुंभ राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
मीन राशि के जातकों को भगवान गणेश को खुश करने के लिए पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article