Monday, March 16, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे , 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार की शाम को अचानक डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था,जहाँ उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली। ऐसा बताया जा रहा है की उन्हें कई दिनों से साँस लेने में तकलीफ हो रही थी,जो आज अचानक बढ़ गयी थी। कांग्रेस समेत अन्य दिग्गज नेताओं का एम्स में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्गन खरगे कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है। वहीँ प्रियंका गांधी वाड्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता पहले ही दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। कुछ देर में सोनिया गांधी के भी पहुंचने की खबर है। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी एम्स में पिता के साथ मौजूद हैं। एम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।

कई नेताओ ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

Manmohan Singh Death: रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट करते हुई लिखा, ” प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।”

वहीँ दिल्ली कांग्रेस ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, पोस्ट किया की, ‘प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कांग्रेस परिवार आदरणीय मनमोहन जी को नमन करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article