Saturday, March 14, 2026

Firoz Gandhi: पुण्यतिथि पर दादा फिरोज को राहुल-प्रियंका ने नहीं किया याद, लोग बोले- “एहसान फरामोश”

Firoz Gandhi’s death anniversary: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति और राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के दादा फिरोज गांधी की 8 सितंबर को पुण्यतिथि थी। 8 सितंबर, 1960 को वेलिंगटन अस्पताल में फिरोज गांधी का निधन हुआ था। फिरोज गांधी के पुण्यतिथि पर लोगों ने गांधी परिवार को जमकर ट्रोल किया। दरअसल राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा या गांधी परिवार के किसी अन्य सदस्य ने अपने दादा के पुण्यतिथि पर उन्हें याद नहीं किया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी दूरी बनाए रखी। इस पर सोशल मीडिया पर लोग गांधी परिवार और कांग्रेस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

हजारिका रहे याद, दादा के लिए ट्विट तक नहीं

राहुल-प्रियंका ने फिरोज गाँधी की समाधि पर जाना तो दूर अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस विषय पर कुछ नहीं लिखा। राहुल ने जहां 8 सितंबर को पूरे दिन ट्विटर से दूरी बनाए रखी। वहीं प्रियंका ने ट्विटर पर संगीत सम्राट भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर याद किया, लेकिन अपने दादा को याद करना उन्हें सही नहीं लगा। ऐसे ही राहुल ने भी फेसबुक पर भूपेन हजारिका को याद किया है मगर फिरोज गाँधी के लिए कोई पोस्ट नहीं है।

2009 के बाद राहुल-सोनिया नहीं गए समाधि!

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस पार्टी के पूर्व महासचिव इरशाद उल्लाह बताते हैं कि करीब साल 2007 और उसके बाद 2009 में राहुल और सोनिया गाँधी समाधि पर आए थे, लेकिन कई दशक बीत जाने के बाद भी अब फिरोज गाँधी के समाधि स्थल पर उनके परिवार के कोई लोग नहीं आए। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबा अवस्थी कहते हैं कि यह बहुत दुख की बात है जो आदमी कांग्रेस को ऊंचाइयों पर ले गए उनकी समाधि पर कुछ ही कार्यकर्ता आते हैं।

जो अपने पूर्वजों के नहीं हुए वो देश के क्या होंगे?

ऐसा देखा जाता है कि राहुल और प्रियंका दादी इंदिरा गांधी को उनके जन्म जयंती और पुण्यतिथि पर याद करते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं। राहुल और प्रियंका अपनी दादी के साथ का कई तस्वीरें भी शेयर करते हैं। वहीं पिता राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी के पुण्यतिथि पर कोई पोस्ट नहीं आता है। इसे लेकर अब राहुल-प्रियंका ट्रोल हो रहे हैं। लोगों ने फिरोज गाँधी का यह तिरस्कार देख कहा कि जो लोग अपने पूर्वजों के नहीं हुए वो देश के क्या होंगे।

लोग बोले- एहसान फरामोश है गांधी परिवार

सोशल मीडिया पर फिरोज गांधी से जुड़े हुए कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। जिसमें कहा जा रहा कि इंदिरा गांधी के पति, राजीव गांधी के पिता, सोनिया गांधी के ससुर, राहुल और प्रियंका के दादा की पुण्यतिथि थी। हालांकि सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका गांधी या कांग्रेस हैंडल से फिरोज गांधी को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। कोई कांग्रेस नेता उनके समाधी स्थल पर नहीं गया। राहुल-प्रियंका के रवैये पर कई यूजर्स उन्हें एहसान फरामोश कह रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article