Thursday, December 25, 2025

महिलाओं की समस्या: करीब 40% महिलाएं झेलती हैं Female Sexual Dysfunction, रिश्तों और मानसिक सेहत पर पड़ता है असर

महिलाओं की समस्या: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं काम, परिवार और जिम्मेदारियों को संभालते-संभालते अक्सर अपनी सेहत और निजी जिंदगी को नज़रअंदाज़ कर देती हैं। इसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर भी दिखाई देता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कई महिलाएं खुलकर इस पर बात नहीं कर पातीं, लेकिन हकीकत यह है कि करीब 40% महिलाएं Female Sexual Dysfunction (FSD) से जूझ रही हैं। यह समस्या सिर्फ शारीरिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी गहराई से प्रभावित करती है।

महिलाओं की समस्या: क्यों कम हो जाती है सेक्स की इच्छा?

बहुत सी महिलाएं महसूस करती हैं कि उनमें सेक्स को लेकर इच्छा कम हो रही है। एक रिसर्च के मुताबिक लगभग 47% महिलाएं मानती हैं कि वे उतना आनंद नहीं ले पातीं, जितना उन्हें लेना चाहिए।

महिलाओं की समस्या: इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं—लाइफस्टाइल में स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन, गलत खानपान, अत्यधिक व्यायाम या फिर कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट्स। जब ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो रिश्तों में खटास, दूरी और तनाव की समस्या भी बढ़ सकती है।

हेल्दी डाइट, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट इस स्थिति को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

महिलाओं की समस्या: कई महिलाएं ऑर्गैज्म तक नहीं पहुंच पातीं

काफी बड़ी संख्या में महिलाएं सेक्स के दौरान ऑर्गैज्म तक नहीं पहुंच पातीं। एक स्टडी के अनुसार, 85% महिलाओं ने माना कि उन्हें कभी न कभी ऑर्गैज्म पाने में परेशानी हुई है।

कभी-कभार ऐसा होना सामान्य है, लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे तो यह Female Sexual Dysfunction का संकेत हो सकता है।

महिलाओं की समस्या: हार्मोनल बदलाव या कुछ दवाइयों (जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स) के साइड इफेक्ट्स भी इसकी वजह बन सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।

सेक्स के दौरान दर्द होना

महिलाओं की समस्या: कई महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द महसूस होता है, जिसे मेडिकल भाषा में Dyspareunia कहा जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं—इंफेक्शन, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज, एंडोमेट्रियोसिस, ओवरी सिस्ट, वेजाइनल ड्रायनेस या लुब्रिकेशन की कमी।

अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसे इग्नोर करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

महिलाओं की समस्या: महिलाओं की सेक्स हेल्थ पर बातचीत जरूरी

महिलाओं की समस्या: महिलाओं की सेक्स हेल्थ को लेकर समाज में आज भी खुलकर बातचीत नहीं होती, जबकि यह उनके रिश्तों, आत्मविश्वास और मानसिक शांति से जुड़ा अहम विषय है।

अगर आप भी सेक्स लाइफ से जुड़ी इन परेशानियों का सामना कर रही हैं तो इसे नज़रअंदाज़ न करें।

सही समय पर इलाज और छोटे-छोटे बदलाव आपकी जिंदगी और रिश्तों को और बेहतर बना सकते हैं।

Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article