Sunday, April 5, 2026

Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने की उम्मीद, अधिकतर पोल पक्ष में

Maharashtra Elections Exit Poll 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 58.25 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है। राज्य में किस दल की सरकार बनेगी। किसको वोटरों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है और कौन इस बार सत्ता से बाहर रहेगा। इस पर विभिन्न सर्वे एजेंसियों का एग्जिट पोल आ चुका है। महाराष्ट्र में अधिकतर एजेंसियों के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि कुछ एक ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को बढ़त की उम्मीद जताई है।

288 में से महायुति गठबंधन को 150 से 170 सीटें

मैट्रिज के एग्जिट पोल में राज्य की 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले महाविकास अघाडी को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही इस सर्वे में अन्य के खाते में भी 8 से 10 सीटें दी गई हैं।

जानें किस पोल ने कितनी सीटें दीं

पी-एमएआरक्यू के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 137 से 157 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि महाविकास अघाडी को 126 से 146 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 152 से 160 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि महाविकास अघाडी के खाते में 130 से 138 सीटें आने की संभावना व्यक्त की गई है।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 175 से 195 सीटें, जबकि महाविकास अघाड़ी को 85 से 112 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को 122 से 186 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि कांग्रेस नीत महाविकास अघाडी गठबंधन को 69 से 121 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

रिपब्लिक के एग्जिट पोल में महायुति को 137 से 157 सीटें, जबकि महाविकास अघाड़ी को 126 से 146 सीटें मिलने का अनुमान है।

पोल ऑफ पोल्स में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को 146 सीटें और कांग्रेस की अगुवाई वाले महाविकास अघाडी को 129 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

भास्कर रिपोर्टर्स पोल के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 125 से 140 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि महाविकास अघाडी को 135 से 150 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इलेक्टोरल एज के एग्जिट पोल में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को 118 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि कांग्रेस नीत महाविकास अघाड़ी को 150 सीटें मिलने की उम्मीद की गई है।

एसएएस ग्रुप के एग्जिट पोल में महायुति गठबंधन को 127 से 135 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है, जबकि महाविकास अघाडी को 147 से 155 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article