Wednesday, February 11, 2026

Exit Polls: चला मोदी मैजिक, दो पोल में NDA 400 पार: इंडी गठबंधन की हालत खराब

Lok Sabha Elections 2024 Exit Polls: लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के सातों चरण पूरे होने के बाद अनेक एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। सभी एजेंसियों के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। दो एजेंसियों ने तो चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया नारा ‘400 पार’ को सच होता दिखाया है।

बहरहाल परिणाम 4 जून को सामने आ जाएंगे। लेकिन एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी मैजिक चलता दिख रहा है। भाजपा गठबंधन NDA की एतिहासिक जीत दिख रही है। अधिकतर एजेंसियों के पोल में भाजपा या उसके गठबंधन NDA को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। कुछ पोल तो NDA को 400 से अधिक सीटें मिलने का दावा कर रहे हैं।

जानें किस एजेंसी ने किसे कितनी दी सीट

इंडिया TV
इंडिया TV ने पोलस्ट्रेट के साथ मिल कर पोल जारी किया है। इसमें NDA को 400 पार बताया गया है। इंडिया TV के 543 सीटों के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA गठबंधन को 371 से 401 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। इंडिया TV – पोलस्ट्रेट ने इंडी गठबंधन के हिस्से में 109 से 139 व अन्य के खाते में 28 से 38 सीटें आने का अनुमान जताया है।
इडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
इंडिया टुजे के ‘एक्सिस माय इंडिया’ पोल के अनुसार, एनडीए को 361 से 401 तक सीटें आ सकती हैं जबकि इंडी को 131 से 166 सीट और अन्य को 8-20 सीट मिल सकती है।
न्यूज 24
न्यूज़ 24 ने टुडेज चाणक्य के साथ मिल कर एग्जिट पोल जारी किया है। 518 सीटों के लिए जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक NDA गठबंधन 376-400 सीटों के साथ तीसरी बार सत्ता में आने जा रहा है। इसी सर्वे में इंडी गठबंधन को 103 के आसपास सिमटते बताया गया है।
रिपब्लिक भारत
रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल ‘मैट्रिज’ में एनडीए को 353-368 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में कॉन्ग्रेस गठबंधन को 118-133 सीटें, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने की संभावना है।
रिपब्लिक टीवी का ‘P MARQ’
P MARQ एग्जिट पोल में एनडीए को 359 सीटें आती दिखाई गई हैं। वहीं 154 सीट इंडी गठबंधन को और 30 सीट अन्य को।
‘जन की बात’
इस एग्जिट पोल में NDA को 377 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं INDI गठबंधन को 151 सीटें मिलती दिखाई गई हैं और अन्य के हिस्सेत 15 सीट आ सकती हैं।
न्यूज नेशन
न्यूज नेशन ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 342-378 सीटें मिलने की संभावना जताई है। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें, जबकि अन्य को 21-23 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया न्यूज
इंडिया न्यूज़ ने भी D- डायनेमिक के साथ मिल कर एग्जिट पोल जारी किया है। इसमें NDA गठबंधन 372 सीटों के साथ एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहा है। इसी एग्जिट पोल में इंडी गठबंधन को 124 व अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
ABP सी वोटर्स
एग्जिट पोल में ABP- सी वोटर्स ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 278 से 330 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इंडी गठबंधन के खाते में महज 126 से 174 सीटें आने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के हिस्से में 4 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article