Wednesday, December 17, 2025

Exit Polls 2024: इंडी की जहां-जहां सरकार, वहां भी हार: बंगाल-आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भी बड़ा उलटफेर

Lok Sabha Elections Exit Polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण का मतदान पूरा होने पर एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। अधिकांश एजेंसियों के एग्जिट पोल ने साफ कर दिया है कि भाजपा स्पष्ट जनादेश की तरफ बढ़ते हुए देश तीसरी बार मोदी सरकार वापसी कर रही है।
इस बार के एग्जिट पोल चौंका रहे हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाला विपक्षी INDI गठबंधन अपनी सत्ता वाले राज्यों में भी अपनी सीटें बचाने में नाकाम होता दिख रहा है। विपक्ष के शासन वाले अधिकतर राज्यों में BJP को फायदा होता दिख रहा है। पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में काफी बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानें राज्यवार आंकड़े

  • पश्चिम बंगाल : इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में सबसे बड़ा उलटफेर बंगाल में हुआ है। यहाँ सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा को 26-31 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछली बार भाजपा यहाँ 18 सीट जीती थी। तृणमूल 11-14 पर सिमटती दिखाई दे रही है। ऐसे में भाजपा के लिए यहां सबसे बड़ा फायदा होने वाला है।
  • कर्नाटक: कर्नाटक में भाजपा ने अपनी बड़ी बढ़त बरकरार रखी है। कर्नाटक में भाजपा-JDS गठबंधन को 28 में से 23-25 सीटें मिलने का अनुमान है। 2019 में कर्नाटक में एनडीए को 25 सीट मिली थीं। कांग्रेस 2022 में यहां सत्ता में आई थी। इसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस को यहां लोकसभा चुनावों में भी फायदा होगा, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा।
  • तेलंगाना : भाजपा को कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना में 17 में से 11-12 सीटें मिलती दिखाई हैं, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस यहां 4-6 के बीच सिमटती दिख रही है। वर्ष 2019 के चुनाव में तेलंगाना में भाजपा को 4 सीट मिली थीं। कांग्रेस यहाँ सत्ता में आने के कुछ ही महीनों के भीतर रेस से बाहर हो गई है।
  • झारखंड: कांग्रेस-JMM गठबंधन वाले प्रदेश झारखंड में भी भाजपा को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां भी कांग्रेस और JMM कोई बड़ा उलटफेर नहीं कर सकी हैं। कांग्रेस के अलावा विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों में भी भाजपा को बड़ा फायदा होने जा रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश: हिमाचल में भी भाजपा को 4 में से 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यहां भी कांग्रेस 2022 में सत्ता में आई थी लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिलती दिखाई दे रही है। यहाँ तक कि मंडी सीट भी भाजपा के पास जा रही है।
    तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी भाजपा का खाता खुलने की उम्मीद है। NDA के तमिलनाडु में 2-4 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था। 2019 में यहाँ 39 में से 38 सीट UPA गठबंधन को मिली थीं।
  • पंजाब: पंजाब में AAP को 0 से 2 जबकि कांग्रेस को 7-9 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। यहाँ भाजपा को 2-4 सीट मिलने का अनुमान है। भाजपा को यदि 4 सीट मिलती हैं तो यह AAP सरकार के लिए बड़ा झटका होगा।
  • केरल: केरल में भी भाजपा का खाता खुलते दिखाई दे रहा है। यहाँ NDA को 2-3 सीट मिल रही हैं। यदि ऐसा होता है तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा फायदा होगा और राज्य में आगे के मार्ग प्रशस्त करेगा।
  • आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में भी NDA को बड़ा फायदा हो रहा है। आन्ध्र प्रदेश में 25 में से 21-23 सीट NDA के जीतने का अनुमान लगाया जा रहा है। सत्ताधारी YSRCP यहाँ 2-4 सीट पर सिमट सकती है।
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article